सावधान! अफवाहें उड़ा रही रातों की नींद, न दें ध्यान

सावधान! अफवाहें उड़ा रही रातों की नींद, न दें ध्यान

– अफवाहों पर भ्रम न पाले अवाम, ऐसे लोगों की पुलिस को दें सूचना शामली कैराना। लॉकडाउन के बीच लोगों में भ्रम पैदा करने वाली अफवाह तेजी के साथ फैल रही है। यहां तक दावा किया जा रहा है कि कैराना क्षेत्र में 250 से अधिक लोगों की टोली उतर गई है, जिनके द्वारा लोगों को

– अफवाहों पर भ्रम न पाले अवाम, ऐसे लोगों की पुलिस को दें सूचना

शामली कैराना। लॉकडाउन के बीच लोगों में भ्रम पैदा करने वाली अफवाह तेजी के साथ फैल रही है। यहां तक दावा किया जा रहा है कि कैराना क्षेत्र में 250 से अधिक लोगों की टोली उतर गई है, जिनके द्वारा लोगों को खतरनाक इंजेक्शन लगाए जाते हैं। इसी के चलते लोगों की रातों की नींद भी उड़ गई है। हालांकि, ये महज अफवाह है। ऐसी अफ़वाहों पर हमें भ्रम नहीं पालना चाहिए और ना ही कदापि ध्यान। कोरोना से लड़ाई की इस जंग में हमें सावधानी बरतनी चाहिए। एकजुटता के साथ सहयोग करने की ज़रूरत है।

 कोरोना महामारी संकट को लेकर लॉकडाउन चल रहा है। बावजूद इसके कुछ शरारती तत्व अफवाह फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी के चलते कैराना क्षेत्र में इन दिनों अफवाहों का बाज़ार गर्म है। रविवार रात यह अफवाह तेजी के साथ फैल गई। दावा यह किया जा रहा है कि क्षेत्र में 250 से अधिक लोग सक्रिय हो गए हैं, जिनकी टोलियां रात में बाहर निकलती हैं। यह भी दावा कर रहे हैं कि यह लोग रात के समय में दरवाजे खुलवाते हैं और ज़बरदस्ती लोगों को खतरनाक इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों की सेहत पर प्रभाव पड़ता है। इन अफवाहों से लोगों में एक तरह का भ्रम पैदा किया जा रहा है। अफवाहों के चलते लोगों की रातों की नींद भी उड़ गई है। लोग रात जागकर काट रहे हैं। 

बस, भ्रम जो पैदा हो रहा है। हालांकि, यह महज अफवाह है। ऐसा कतई कुछ नहीं हैं। अफवाहों पर किसी को ध्यान नहीं देना चाहिए। ना ही घबराना चाहिए। यदि कोई समस्या आ रही तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। एसपी विनीत जायसवाल पहले की स्पष्ट कर चुके हैं कि अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस समय कोरोना से लड़ाई की जंग चल रही है। इसी वजह से लॉकडाउन भी लागू है। हमें चाहिए अफवाहों पर ध्यान न देकर किसी प्रकार का भ्रम न पाले। प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें। अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। घर पर परिवार के साथ सुरक्षित रहें।

क्या कहते हैं सीओ

सीओ प्रदीप सिंह का कहना है कि जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें। अफवाह फैलाने वाले लोगों की पुलिस को सूचना दें। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel