सदर विधानसभाक्षेत्र में 124 परियोजनाओ पर खर्च हुए निधि के साढ़े आठ करोड

सदर विधानसभाक्षेत्र में 124 परियोजनाओ पर खर्च हुए निधि के साढ़े आठ करोड


 बस्ती जिले सदर विधान सभा क्षेत्र में वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक विधायक निधि के रूप मे मिले छह करोड़ रुपये की राशि की तुलना में विधायक सदर ने शतप्रतिशत राशि विकास कार्यों पर खर्च कर दी। 124 परियोजनाओं पर खर्च की गई राशि में सबसे अधिक राशि सड़क निर्माण की 62 परियोजनाओं पर खर्च किया गया। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व प्रकाश की भी तमाम परियोजनाओं पर निधि की राशि खर्च की गई। लेकिन क्षेत्र के लोगों का मानना है कि पांच वर्ष के कार्यकाल में कोई शिक्षा क्षेत्र में बड़ी परियोजना नहीं आई। जिससे शिक्षा के क्षेत्र में और भी बेहतर कार्य कराए जा सकते थे। विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य हो सकें, इसके लिए विधायक निधि के रूप में प्रत्येक विधायक को अब प्रति वर्ष 3 करोड़ रुपये की राशि दी जाती है।

पहले यह रकम दो करोड़ थी। इसी क्रम में सदर विधायक दयाराम चौधरी को छह करोड़ रुपये की राशि विधायक निधि के रूप में उपलब्ध हुई। विधायक ने निधि की राशि का प्रयोग कुल 124 परियोजनाओं पर खर्च किया। इसमें सर्वाधिक ध्यान सड़क निर्माण व नवीनीकरण पर दिया गया। जिला ग्राम्य अभिकरण से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017-18 में डेढ़ करोड़ की राशि उपलब्ध हुई। सड़क की 23 परियोजना पर एक करोड़ 28 लाख, ग्रामीण क्षेत्र मे तीन परियोजना के तहत पुलिया निर्माण 20 लाख में कराया। वर्ष 2018-19 में 2 करोड़ रुपये की राशि मिली। इसमेें सड़क की 23 परियोजना पर 1 करोड़ 24 लाख 43 हजार, शिक्षण संस्थान की 3 परियोजना पर46 लाख 50 हजार रुपये, प्रेस क्लब को पांच लाख, ग्रामीण क्षेत्र में एक लाख 94 हजार का समदायिक शौचालय , एक पुलिया 8 लाख 62 हजार और आवास विकास कालोनी पर स्वतंत्रा सेनानी गेट आठ लाख 46 हजार रुपये खर्च किए गए। वर्ष 2019-20 में मिले 2 करोड़ रुपये की राशि में सोलर लाइट की परियोजना पर तीन लाख 57 हजार, कोविड की 1 परियोजना पर 15 लाख, विद्युतीकरण की 1 परियोजना पर 9 लाख 37 हजार, शिक्षण संस्थान की 12 परियोजना पर 59 लाख 81 लाख, सड़क की 6 परियोजना पर 47 लाख 30 हजार रुपये खर्च किए।

About The Author: Swatantra Prabhat