फिरोजाबाद में महिलाओं से संवाद करेंगी प्रियंका गांधी

फिरोजाबाद में महिलाओं से संवाद करेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका 


 फिरोजाबाद के सिरसागंज स्थित गिरधारी इंटर कॉलेज में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 29 दिसंबर को महिलाओं के शक्ति संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. इसके लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने महिलाओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में शक्ति संवाद कार्यक्रम में पहुंचकर प्रियंका गांधी को अपनी समस्याओं से अवगत कराएं. वहीं कई कांग्रेस नेता कार्यक्रम की तैयारियों में पुरजोर तरीके से लगे हुए हैं.

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आधिकारिक घोषणा होने में कुछ दिन बाकी बचे हैं. लेकिन अभी से ही सभी राजनीतिक दल जनता के बीच जाकर अपना वर्चस्व बनाने में जुटे हुए हैं और लोगों से नए-नए वादे कर रहे हैं. एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी जन विश्वास यात्रा निकाल रही है, वहीं समाजवादी पार्टी भी परिवर्तन रथ लेकर जनता के बीच अपना जनाधार बनाने में जुटी हुई है. वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी लोगों के बीच जाकर पार्टी के लिए वोट जुटाने में लगी हुई हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज नगर में आएंगी. यहां पर वह गिरधारी इंटर कॉलेज में आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद करेंगी. राष्ट्रीय महासचिव के इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं पहुंचे, इसके लिए कांग्रेस नेता पूरी तैयारी के साथ क्षेत्र में जुट गए हैं.

फिरोजाबाद के कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी के अनुसार, प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षिकाओं, छात्राओं, महिला वकीलों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, आंगनबाड़ी और आशा महिलाओं से अपील की गई है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस के शक्ति संवाद कार्यक्रम में पहुंचे और उसे सफल बनाएं.

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel