किसान हित में किए गए निर्णयों, योजनाओं और कार्यों की वजह से आज किसान खुशहाल

किसान हित में किए गए निर्णयों, योजनाओं और कार्यों की वजह से आज किसान खुशहाल

कांग्रेस की गलत नीतियों के वजह से देश और प्रदेश का अन्नदाता किसान बदहाली का जीवन यापन कर रहा


अंबेडकर नगर।भाजपा की केंद्र  और प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में समर्पित हो कर जितने कार्य किए गए हैं वह अपने आप में ऐतिहासिक है।कांग्रेस की गलत नीतियों के वजह से देश और प्रदेश का अन्नदाता किसान बदहाली का जीवन यापन कर रहा था। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा किसान हित में किए गए निर्णयों, योजनाओं और कार्यों की वजह से आज किसान खुशहाल है।

 भाजपा सरकार ने किसान हित में 144 लाख करोड़ रुपए गन्ना मूल्य के बकाए का भुगतान मिलों से करवाया है।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने 16 नवंबर से 30 नवम्बर तक होने वाले किसान ट्रैक्टर रैली के सम्बंध में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किया।उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को मऊ जनपद में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह द्वारा किसान ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ कराया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान के धान का मूल्य 1940 रुपए और 1960 रुपए निर्धारित कर किसानों की आय दो गुनी करने की प्रतिबद्धता को पूर्ण करने वाला कदम है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के संचालन में सम्पन्न हुई पत्रकार वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर ने  कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसान के कल्याण में किए गए कार्यों से खुश होकर जनपद में किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों द्वारा आगामी 30 नवम्बर को किसान ट्रैक्टर रैली निकाला जाएगा।किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर ने कहा कि किसान ट्रैक्टर रैली कलेक्ट्रेट स्थित डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा से प्रारम्भ होकर पटेलनगर, पुरानी तहसील, शहजादपुर, टांडा बांदा रोड होते हुए रगडगंज से सी डी ओ आवास के मैदान में समाप्त होगा। वार्ता में टांडा विधायक संजू देवी,भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया एवम समस्त पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel