नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
फूलपुर पुलिस की कार्रवाई: चोरी के 6 स्टील टब बरामद, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से चोरी के 6 स्टील टब बरामद हुए
फुलपुर प्रयागराज। फुलपुर पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए 6 स्टील के टब बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार थाना फूलपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-126/2026, धारा 305(ए) भा0न्या0सं0 से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त ज्ञानचन्द्र (32) पुत्र सन्तलाल निवासी ग्राम खोजापुर तथा नीरज कुमार (22) पुत्र अरविंद कुमार निवासी ग्राम कुतुबपट्टी अहियापुर को बुधवार को सरायलिली-खोजापुर मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से चोरी के 6 स्टील टब बरामद हुए।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों अभियुक्तों ने 19 अप्रैल 2026 को थाना फूलपुर क्षेत्र में स्थित एक बर्तन गोदाम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में वादी की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।।
उल्लेखनीय है कि फूलपुर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में कई चोरियों की घटनाएं हुई थी लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा ही नहीं दर्ज की थी जिससे चोरों का मनोबल बढ़ रहा था।और बड़ी चोरी कर लिए थे।पुलिस तब हरकत में आई।
Road Accident UP Shohratgarh News Two Wheeler Accident सिद्धार्थनगर हादसा Road Safety India UP Local News Dial 112 Police serious injury case CHC Shohratgarh siddharthnagar accident news emergency response india Bolero Scooter Collision NH Accident India Tulsiyapur Chauraha Accident SBI Bank Area Incident Injury Case UP Ambulance 108 Service Medical College Siddharthnagar Traffic Accident News Car vs Scooter Crash


Comments