नोएडा में श्रमिक आंदोलन के नाम पर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे भीषण दमन के खिलाफ सपाइयों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया

वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को तत्काल रिहा किया जाए

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलरामपुर। समाजवादी मजदूर सभा बलरामपुर के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में नोएडा में श्रमिक आंदोलन के नाम पर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे भीषण दमन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराते हुए,महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी, बलरामपुर को सौंपा गया।यह प्रदर्शन सिर्फ एक ज्ञापन नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार की श्रमिक-विरोधी नीतियों के खिलाफ सीधी चेतावनी है।
 
सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार ने अपनी दमनकारी नीति नहीं रोकी तो सड़कों पर बड़ा जनांदोलन खड़ा किया जाएगा। प्रमुख मांगें (सरकार को सीधी चुनौती)नोएडा में जारी दमनात्मक कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाई जाए।आंदोलन में गिरफ्तार सभी श्रमिकों को बिना शर्त रिहा किया जाए।राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों को श्रमिकों से मिलने की पूरी अनुमति दी जाए।वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को तत्काल रिहा किया जाए।
 
मजदूर आंदोलन को बदनाम करने की साजिशों पर तुरंत रोक लगे।प्रदेश में ₹26,000 मासिक न्यूनतम मजदूरी लागू की जाए और मजदूरों को आधुनिक गुलामी में धकेलने वाले सभी प्रयास बंद किए जाएं।इस मौके पर जिलाध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि—नोएडा में श्रमिकों का आंदोलन कोई साजिश नहीं, बल्कि वर्षों से हो रहे शोषण, कम वेतन और असुरक्षित कार्य परिस्थितियों का विस्फोट है।
 
भाजपा सरकार की नीतियां केवल पूंजीपतियों के हित में काम कर रही हैं, जबकि मजदूरों को कुचला जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि महंगाई की मार से मजदूर त्रस्त है, लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है। कम वेतन में परिवार चलाना आज असंभव हो चुका है। यह सरकार मजदूरों को उनके हक से वंचित कर रही है।
 
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव ने साफ शब्दों में कहा कि यदि श्रमिकों की जायज मांगों—उचित वेतन, सुरक्षित कार्य स्थितियां और सम्मानजनक जीवन—पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन छेड़ेगी। पूर्व विधान परिषद परिषद प्रत्याशी डॉ भानु त्रिपाठी ने नोएडा में चल रहे प्रदर्शन को श्रमिकों के साथ लंबे समय से चले आ रहे शोषण का नतीजा बताया है और सरकार पर निशाना साधा है।
 
पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रही फैक्‍ट्रियों में काम करने वाले लोगों के साथ पशुओं जैसा व्‍यवहार किया जाता है।इस अवसर पर श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, विधायक गैंसडी राकेश यादव, सांसद प्रतिनिधि डॉ सुनील चौधरी, कृष्ण कुमार गिहार, कैलाश यादव, इकबाल जावेद, मनीष सोनकर, सचिन मिश्र, अनिल दूबे, सुल्तान खान, बबलू मिश्र सहित तमाम समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

About The Author

Post Comments

Comments