यमुना ब्रिज पर कार की टक्कर के बाद युवक ने नदी में लगाईं छलांग

दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद युवक ने अचानक पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

घाटमपुर। तहसील क्षेत्र घाटमपुर के बाडॅर पर स्थित यमुना ब्रिज के ऊपर कार की टक्कर के बाद हुए विवाद के बीच छतरपुर के युवक ने यमुना ब्रिज से नंदी में छलांग लगा कर जान दे दी, पुलिस पूर्व की नाराज़गी और झगड़े दोनों एंगल से जांच कर रही है, यमुना ब्रिज पर बीतीं देर रात हुए सड़क हादसे के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई कार की टक्कर के बाद युवक द्रारा नंदी में छलांग लगाने की बात सामने आई है जब कि राहगीरों ने दोनों गाड़ियों के सवारो के बीच झगड़े की बात कही है,,
 
म्रतक की पहचान आदित्य जैन निवासी गायत्री कालौनी थाना नौगांव जिला छतरपुर मध्यप्रदेश के रूप में हुई है वह अविवाहित था,, और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, बताया गया कि वह रजिस्ट्री कार्यालय में लेखक के रूप में काम करता था,, जानकारी के अनुसार आदित्य जैन कार से कानपुर की ़़ओर जा रहा था,इस दौरान यमुना ब्रिज पर उसकी कार को दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई,, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद युवक ने अचानक पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी,,,
 
सूचना मिलते ही कानपुर कमिश्नरेट पुलिस थाना सजेती और हमीरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल हमीरपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे म्रत घोषित कर दिया,, हमीरपुर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजनों और छतरपुर पुलिस अधीक्षक को सूचना दे दी गई है,, युवक किसी बात से नाराज़ हो कर घर से निकला था और कानपुर की ओर जा रहा था।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें