नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
खबर का असर, भौका घाट पर खनन माफियाओं पर छापा, दो ट्राली ट्रैक्टर सीज
इसी के मद्देनजर खनन इंस्पेक्टर ने अचानक मौके पर दबिश दी
सिंगाही-खीरी। थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ मंगलवार सुबह प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर शिकंजा कसा। मोतीपुर गांव के पास खनन इंस्पेक्टर की टीम ने छापेमारी कर बालू से लदी दो ट्राली ट्रैक्टरों को पकड़कर सिंगाही पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जौरहा नदी के भौका घाट पर लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर खनन इंस्पेक्टर ने अचानक मौके पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान मोतीपुर और भौका गांव के बीच मार्ग पर संचालित खनन कार्य में लगी ट्रैक्टर-ट्रालियों में से दो को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि अन्य वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन लेकर भाग गए। जिस समय खनन अधिकारी ने छापे मारी की उस समय करीब एक दर्जन ट्रालियां खनन कार्य में लगी थीं, लेकिन कार्रवाई के दौरान अधिकांश चालक वाहन लेकर भाग निकले और केवल दो ही ट्रालियां प्रशासन के हाथ लग सकीं।
खनन इंस्पेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पकड़ी गई दोनों ट्राली ट्रैक्टरों को पुलिस को सौंप दिया गया है। वाहनों को सीज कर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
mining department action illegal mining Lakhimpur Kheri Bhauka Ghat mining raid Singahi police action sand mining mafia UP mining inspector raid news tractor trolley seized UP illegal sand mining India Jauraha river mining case Motipur village mining news Kheri breaking news Hindi UP mining crackdown sand mafia expose India police seized tractor trolley environment violation mining


Comments