अकबरपुर में जल्द बनेगा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन: विवेक मौर्य
परिवहन मंत्री से माँग में मिला भरोसा, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया: विवेक मौर्य
अकबरपुर, अम्बेडकर नगर।
जिले की अग्रणी समाजसेवी संस्था नारायण फाउंडेशन के संरक्षक भाजपा नेता विवेक मौर्य ने दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश से भेंट कर उनसे अकबरपुर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की माँग किया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विवेक मौर्य की माँग पर आश्वासन देते हुए कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ोत्तरी को देखते हुए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत है और अकबरपुर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराई जाएगी। विवेक मौर्य ने अकबरपुर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए परिवहन मंत्री के सकारात्मक रूख पर उनका आभार प्रकट किया है।
परिवहन मंत्री से मुलाक़ात पर विवेक मौर्य ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपनी विभागीय कार्यपद्धति से उत्तर प्रदेश में परिवहन सेवाओं व आधारभूत ढांचे के विकास में अभूतपूर्व कार्य किया है। परिवहन मंत्री ने अकबरपुर में परिवहन सेवाओं के उन्नयन व नई सुविधाओं को देने में कभी कोई कमी नहीं रखी। आज मैंने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंट कर उनसे अकबरपुर में लगभग ₹5.50 करोड़ की लागत से बनने वाले इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की माँग की जिस पर उनका रुख़ काफ़ी सकारात्मक रहा और उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
अपनी इस भेंट वार्ता में मैंने उन्हें अकबरपुर में दशकों से लंबित व बहुप्रतीक्षित बस स्टेशन के स्थानांतरण व नए बस अड्डे के निर्माण के लिए लगातार मेरी माँग का मान रखने व इसके लिए ₹32 करोड़ रुपये मंजूर करने के लिए उनका अकबरपुर की समस्त सम्मानित जनता की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया। परिवहन मंत्री की ओर से यह भी आश्वासन मिला कि अकबरपुर में परिवहन सेवाओं के क्षेत्र में कभी कोई आभाव नहीं रहेगा।


Comments