धूमधाम से मनाया गया श्रीहनुमान जन्मोत्सव

कर्मचारी हनुमान जी का जन्मोत्सव मानने के लिए इकट्ठा हुए

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। उसका बाजार कस्बा के किसान इंटर कालेज पर गुरुवार को  पवन पुत्र, संकटमोचन और भगवान शिव के रुद्रावतार भगवान बजरंगबली का जन्मोत्सव  धूमधाम से मनाया गया है। विद्यालय के शिक्षक सर्वेश उपाध्याय की प्रेरणा से शिक्षक भवन में सभी शिक्षक और कर्मचारी हनुमान जी का जन्मोत्सव मानने के लिए इकट्ठा हुए।
 
संस्कृत  प्रवक्ता  डॉ. सतेंद्र मिश्र ने हनुमान जी के चित्र पर पुष्प , फल, मिष्ठान आदि अर्पित कराके, शिक्षक सर्वेश उपाध्याय ने  वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। इस अवसर पर डा सतेंद्र मिश्र ने हनुमानजी की महिमा बताते हुए  कहा कि  रामभक्त हनुमान को कलयुग के देवता और जल्द प्रसन्न होने वाले देवता माना गया है। हनुमानजी को भगवान शिव के 11वें अवतार माना जाता है।
 
 इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता, प्रवक्ता अशोक यादव, सुनील पाण्डेय, मनोज शर्मा, अंब्रिश मिश्र, राजेश यादव, राघवेंद्र सिंह, कैलास चंद पाठक, अशोक कुमार यादव, विजय कुमार, हृदय नारायण मिश्र,  राम दरस यादव प्रभंजन सिंह, प्रमोद पाण्डेय, विरेंद्र पाण्डेय, अनिल मिश्र, राम उजागिर पाण्डेय, अविनाश वर्मा, अनिल चौबे, पवन कुमार, शिव कुमार आदि रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments