थाना अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र के नेतृत्व में शिवरतनगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
“नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा 30 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
अमेठी। जनपद के तेज तर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा संदिग्धों की चेकिंग व देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त महन्तू पुत्र दृगपाल निवासी जेहटा उसरहा थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।
तलाशी से कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई। थाना अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु शिवरतनगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थाने आने वाले फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया जा रहा है, साथ ही साथ नशा मुक्ति अभियान को लगातार सफल बनाया जा रहा है। तथा नशा से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखना प्रमुख उद्देश्य है।
sp amethi action अमेठी स्मैक बरामदगी Smack Recovery Shivratanganj नशा मुक्त अमेठी अभियान Drug Free Campaign UP शिवरतनगंज पुलिस कार्रवाई Police Arrest Operation सरवणन टी निर्देशन ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह पर्यवेक्षण ASP Monitoring Team तिलोई क्षेत्राधिकारी नेतृत्व CO Tiloi Operation महन्तू गिरफ्तार मामला Narcotics Seizure Case 30 ग्राम स्मैक बरामद Illegal Drugs Recovery अपराधियों पर शिकंजा Law Enforcement Drive थाना शिवरतनगंज खबर Crime Control Initiative कानून व्यवस्था सुदृढ़ Public Safety Campaign


Comments