विकास कार्यों को लेकर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

राजनीतिक एवं सामाजिक दृष्टिकोण से यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी। जनपद अमेठी के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दया शंकर यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अमेठी में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति, नई परियोजनाओं की आवश्यकता तथा जनसमस्याओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।दया शंकर यादव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अमेठी के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने सड़कों के चौड़ीकरण एवं मरम्मत, पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा शिक्षा के क्षेत्र में नवीन संसाधनों की मांग रखी।  जिससे स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक अवसर मिल सकें।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दया शंकर यादव की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सभी जनपदों का समान और समग्र विकास करना है तथा अमेठी के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े सभी प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से  विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
 
राजनीतिक एवं सामाजिक दृष्टिकोण से यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद है कि इस पहल से अमेठी में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी और आम जनता को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा। बताते चलें भारतीय जनता पार्टी के प्रति बेहद ही निष्ठावान एवं कार्यकर्ताओं के सुख-दुख के भागीदार पूर्व जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्य दयाशंकर यादव  क्षेत्र के विकास को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। समय-समय पर विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात भी करते रहते हैं और विकास की विभिन्न योजनाओं पर जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करते रहते हैं और इसी कड़ी में क्षेत्र के विकास को लेकर सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी औपचारिक मुलाकात की।

About The Author

Post Comments

Comments