पीसीएस अधिकारी आशीष शुक्ला का पैतृक गांव में हुआ भव्य स्वागत
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ब्राह्मण समाज के अगुआ तथा समाजसेवी सहित सैकड़ो लोगों ने दी बधाई
अमेठी। जनपद के विकासखंड शुकुल बाजार अंतर्गत ग्राम पूरे शुक्लन निवासी प्रतिभाशाली युवक आशीष शुक्ला के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) परीक्षा में 41वीं रैंक प्राप्त कर वाणिज्य कर (जीएसटी) अधिकारी बनने के बाद प्रथम बार अपने पैतृक आवास आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।आशीष शुक्ला के गांव आगमन की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों, परिजनों एवं रिश्तेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लेकर कस्बा स्थित अंबेडकर चौराहा तक जगह-जगह पर लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों एवं जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे, जहां ग्रामीणों एवं युवाओं ने उनका अभिनंदन कर गौरव की अनुभूति व्यक्त की।
इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोगों का कहना है कि आशीष शुक्ला ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके इस चयन से युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर अग्रसर होंगे।स्वागत समारोह के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ब्राह्मण समाज के अगुआ गिरीश चंद्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा, समाजसेवी पीके तिवारी, शुभम शुक्ला, जमींदार सूरज शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, अजय शर्मा, राजकुमार शर्मा (कल्लू कोटेदार), पत्रकार दीपक पाठक, पत्रकार शिवांशु मिश्रा, पत्रकार दिनेश तिवारी, विनीत कुमार, संजय कौशल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर आशीष शुक्ला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनके माता-पिता, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
युवाओं के लिए प्रेरणा अमेठी यूपीपीसीएस सफलता UPPCS Rank 41 Achiever आशीष शुक्ला जीएसटी अधिकारी Uttar Pradesh PSC Result पूरे शुक्लन गांव स्वागत Young Officer Felicitation शुकुल बाजार प्रतिभाशाली युवक Civil Services Inspiration पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्वागत Ambedkar Chauraha Reception ग्रामीण सम्मान समारोह Competitive Exam Success Story क्षेत्र का गौरव अमेठी Government Officer Achievement Public Service Commission Selection भव्य स्वागत कार्यक्रम


Comments