प्राचीन हनुमान मंदिर चिलबिला पर हनुमान जी के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन
सुंदरकांड पाठ, भजन, कीर्तन व मंगल गीत के साथ, भक्तों ने चढ़ाया पताका ध्वज व हुआ प्रसाद वितरण
प्रतापगढ़। प्राचीन श्री हनुमान मंदिर चिलबिला में हनुमान भक्तों ने हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़ी थी। भक्तों ने हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड का पाठ कर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया। भक्तों ने विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की थी, जिसमें हजारों की संख्या में हनुमान भक्तों ने हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर समिति के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि संकट मोचन श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर मंदिर पर विभिन्न आयोजन भक्तों ने आयोजित किए। सुंदरकांड का पाठ, भजन कीर्तन एवं विशाल भंडारे के साथ पूरे मंदिर परिसर की फूलमालाओं से सजावट की गई थी।हनुमान भक्तों ने हनुमान जी का पताका ध्वज का भी विधिवत पूजन कर मंदिर में लगाया गया।इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रामगोपाल, सुरेश अग्रवाल, विवेक उमरवैश्य, सोनू महाराज, शनि महाराज, सूरज उमरवैश्य, संतोष कुमार, देवानंद, छेदीलाल, बजरंग लाल, आशीष कुमार, अश्वनी कुमार, आदर्श कुमार, सुरेश माली, विवेक कुमार, राकेश कुमार, अमन गुप्ता, सिद्धार्थ, मनीष, छोटे लाल, राम अवतार आदि भक्तगण उपस्थित रहे।
प्रसाद वितरण भक्तों की भीड़ सुंदरकांड पाठ हनुमान जन्मोत्सव Hanuman Jayanti Chilbila प्राचीन हनुमान मंदिर Hanuman Mandir Pratapgarh Bhajan Kirtan Event मंगल गीत हनुमान Hanuman Bhakton Ka Sammelan Temple Festival India हनुमान मंदिर आयोजन Religious Festival Uttar Pradesh Hanuman Ji Celebration मंदिर सजावट


Comments