सुधार या बोझ? आम आदमी की जेब पर लगातार पड़ता वार

नया वित्तीय वर्ष, नई मुश्किलें: खर्च बढ़े, राहत नहीं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

देश में कई फैसले ऐसे होते हैंजो कागज पर छोटे दिखते हैंलेकिन उनका असर सीधे रसोईसड़क और जेब तक पहुंचता है। अप्रैल 2026 भी ऐसी ही तारीख बन गई। नए वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन आम आदमी पर तीन तरफ से बोझ डाला गया—नया इनकम टैक्स कानून20 पेट्रोल का अनिवार्य उपयोग और फास्टैग का महंगा वार्षिक पास। सरकार इन बदलावों को सुधार कह रही हैलेकिन असली असर वही मध्यम वर्ग झेल रहा हैजो पहले से महंगाईकिस्तों और रोजमर्रा के खर्चों में फंसा हुआ था। यह सिर्फ नियमों में बदलाव नहींबल्कि आम आदमी की आय स्थिर रहकर खर्चों के बढ़ते दबाव का नया दौर है।

सबसे बड़ा बदलाव नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 के रूप में आया है। छह दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 को हटाकर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। दावा है कि इससे टैक्स सिस्टम आसानपारदर्शी और आधुनिक बनेगा। कागजों पर राहत भी दिखती है। बच्चों का शिक्षा भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाहहॉस्टल भत्ता 300 से 9000 रुपये और भोजन भत्ता व गिफ्ट लिमिट भी कई गुना बढ़ाई गई है। पहली नजर में यह राहत का पैकेज लगता हैलेकिन असलियत अलग है। इन बढ़ी हुई सीमाओं के साथ शर्तें और कागजी बोझ भी बढ़ गया है। नतीजा यह कि कर्मचारी को राहत कम और उलझन ज्यादा मिल रही है।

नए टैक्स नियमों ने नौकरीपेशा वर्ग के लिए कुछ राहत के साथ कागजी अनुपालन भी बढ़ाया है। अब एचआरए क्लेम के लिए मकान मालिक का पैन और किराए की रसीद जैसे दस्तावेज अनिवार्य हो गए हैं। दस लाख रुपये से अधिक के हर लेन-देन पर भी पैन अनिवार्य कर दिया गया है। फॉर्म 16 की जगह नई अनुपालन प्रक्रिया और फॉर्म लागू हो गए हैंजिन्हें समझने में कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। सबसे बड़ी परेशानी पुरानी और नई टैक्स व्यवस्था के बीच चुनाव को लेकर है। आम कर्मचारी तय नहीं कर पा रहा कि किसमें बचत है और किसमें ज्यादा टैक्स। जिसे आसान और पारदर्शी व्यवस्था कहा गया थावह अब सलाहकारोंचार्ट और कैलकुलेटर के बिना समझ में नहीं आती। सुधार के नाम पर उलझन और बढ़ गई है।

टैक्स के बाद दूसरा बड़ा झटका ई20 पेट्रोल ने दिया है। अप्रैल से देश के हर पेट्रोल पंप पर 20 प्रतिशत एथनॉल मिला पेट्रोल ही बिक रहा है। सरकार इसे तेल आयात घटानेविदेशी मुद्रा बचानेप्रदूषण कम करने और किसानों की आय बढ़ाने वाला कदम बता रही है। मंशा पर सवाल नहींलेकिन मुश्किल वहां शुरू होती है जहां यह फैसला आम आदमी की गाड़ी से टकराता है। देश में लाखों कारें और बाइक पांच-दस साल पुरानी हैं। उनके मालिक अब डर रहे हैं कि कहीं ई20 पेट्रोल से इंजन पर असर न पड़ेमाइलेज न घट जाए और मरम्मत का नया खर्च न जुड़ जाए। अगर गाड़ी ई20 के अनुकूल नहीं हुईतो उसकी कीमत आखिर किसकी जेब से निकलेगी?

पश्चिम एशिया का संघर्ष और युद्धविराम की शर्तें Read More पश्चिम एशिया का संघर्ष और युद्धविराम की शर्तें

विशेषज्ञ चेतावनी दे चुके हैं कि ई20 पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों का माइलेज घट सकता हैइंजन पर दबाव बढ़ सकता है और तकनीकी बदलाव की जरूरत पड़ सकती है। पेट्रोल की कीमत भले न बढ़ेवास्तविक खर्च बढ़ जाएगा। माइलेज घटने से महीने के अंत तक कई सौ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे। रोज़ दफ्तर जाने वाले कर्मचारीटैक्सी चालकडिलीवरी कर्मी और छोटे व्यापारी सबसे पहले प्रभावित होंगे। सीमित आय वाले परिवारों के लिए यह नया खर्च बड़ी समस्या बन सकता है। सरकार ने फैसला लागू कर दियालेकिन पुराने वाहनों वाले लाखों परिवारों की तैयारी नहीं हुई।

भारत की 16वीं जनगणना: एक व्यापक सांख्यिकीय और सामाजिक विश्लेषण Read More भारत की 16वीं जनगणना: एक व्यापक सांख्यिकीय और सामाजिक विश्लेषण

सड़क पर निकलने वालों के लिए सबसे तात्कालिक झटका फास्टैग के नए नियमों ने दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फास्टैग के वार्षिक पास की कीमत 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये कर दी है। सुनने में यह केवल 75 रुपये की बढ़ोतरी लगती हैलेकिन असली बोझ इससे कहीं बड़ा है। अब ‘वन व्हीकलवन फास्टैग’ नियम पहले से सख्ती से लागू है और नकद भुगतान लगभग खत्म हो चुका है। खाते में बैलेंस कम हुआतो टोल प्लाजा पर गाड़ी रुक सकती है। अब हर सफर मोबाइलबैंक खाते और नेटवर्क पर ज्यादा निर्भर हो गया है। यानी अब सड़क पर निकलने से पहले गाड़ी नहींफास्टैग का सक्रिय होना ज्यादा जरूरी हो गया है।

महावीर स्वामी: मानवता के सच्चे मार्गदर्शक Read More महावीर स्वामी: मानवता के सच्चे मार्गदर्शक

इन तीनों बदलावों की सबसे बड़ी मार मध्यम वर्ग पर पड़ेगी। सीमित आय वाले एक सामान्य परिवार की जेब पर अब हर महीने 800 से 1200 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। नए टैक्स नियम बचत घटाएंगे20 पेट्रोल रोज की यात्रा महंगी करेगा और फास्टैग हर सफर को ज्यादा खर्चीला बना देगा। यही वह वर्ग हैजो पहले ही बच्चों की फीसराशनबिजली बिल और ईएमआई के बीच जूझ रहा है। न उसे सरकारी राहत मिलती हैन बढ़ती महंगाई से बचने का रास्ता। इसलिए सरकार जिन कदमों को सुधार कह रही हैवे आम आदमी को जेब पर लगातार पड़ते वार जैसे लग रहे हैं।

किसी भी सुधार का मूल्य उसके उद्देश्य से नहींबल्कि उसके प्रभाव से तय होता है। टैक्स व्यवस्था को आधुनिक बनानातेल पर निर्भरता घटाना और टोल को डिजिटल करना जरूरी हो सकता हैलेकिन बिना तैयारी और विकल्प के लागू किए गए बदलाव सुधार नहींबोझ बन जाते हैं। अप्रैल 2026 ने यही सच्चाई सामने रखी। इस दिन देश ने कोई नई शुरुआत नहींबल्कि यह महसूस किया कि आने वाले समय में आम आदमी को अपनी कमाई से ज्यादा अपने बढ़ते खर्चों की चिंता करनी होगी।

About The Author

Post Comments

Comments