जिलाधिकारी गोण्डा ने श्री बाबू लाल कमलापुरी इंटर कालेज मे पहुंचकर टॉपर्स बच्चो को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया 

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Brijbhushan Tiwari Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात अशोक कुमार श्रीवास्तव 
मनकापुर गोण्डा 

शुक्रवार बभनजोत क्षेत्र के अंतर्गत श्री बाबूलाल कमलापुरी इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह व टॉपर्स के पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को कॉलेज प्रबंधक पवन कुमार मित्तल ने पहले बुके देकर स्वागत किया l

कॉलेज की प्रधानाचार्या एकता गुप्ता ने स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर जिलाधिकारी को सम्मानित किया l जिलाधिकारी ने  वार्षिक समारोह में टॉपर्स छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिया । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिन्होंने समारोह को और भी यादगार बना दिया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है l उन्होंने आगे कहा कि किसी भी कामयाबी के लिए अनुशासन का बड़ा योगदान होता है l उन्होंने बच्चों के साथ उनके परिजनों को भी अनुशासन के लिए प्रेरित किया l 

मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण)’ के तहत आज नवाबगंज थाना पुलिस ने ग्राम पिपरी में महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन  Read More मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण)’ के तहत आज नवाबगंज थाना पुलिस ने ग्राम पिपरी में महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन

इस अवसर पर मनकापुर उपजिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, कॉलेज की प्रधानाचार्या एकता गुप्ता, निदेशक शिवकुमार मित्तल, उप प्रबंधक राजेंद्र कुमार मित्तल उर्फ रिंकू,
डॉ अजय कुमार, विनोद कुमार मित्तल सहित कई लोग उपस्थित रहे l

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें