ख़जनी में भट्ठा मालिकों की मनमानी से ‘मौत का रास्ता’ बना कटघर-बिगही मार्ग, कीचड़ में फिसलकर कई घायल

नैपुरा मोड़ पर ग्रामीणों का हंगामा, जाम लगाकर किया प्रदर्शन—प्रशासन पर लापरवाही गैर जिम्मेदाराना बयान

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/रामअशीष तिवारी (ख़जनी तहसील)

खजनी, गोरखपुर। तहसील क्षेत्र के कटघर-बिगही मार्ग की हालत इन दिनों बद से बदतर हो चुकी है। नैपुरा मोड़ समेत पूरे मार्ग पर भट्ठा संचालकों की लापरवाही के चलते सड़क पर मिट्टी की मोटी परत जम गई है, जो हल्की बारिश के बाद जानलेवा कीचड़ में तब्दील हो गई है।

शनिवार को हुई हल्की बारिश के बाद सड़क पूरी तरह कीचड़ से भर गई, जिससे पैदल राहगीरों से लेकर बाइक सवारों तक का चलना मुश्किल हो गया। फिसलन के कारण कई बाइक चालक गिरकर चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डीएस मार्क ईंट समेत कई भट्ठा संचालक बिना किसी नियम के सड़क पर मिट्टी गिरा रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

IMG_20260321_113920

आकांक्षा गैस एजेंसी पर ब्लैक मार्केटिंग में 42 सिलेंडर मिले Read More आकांक्षा गैस एजेंसी पर ब्लैक मार्केटिंग में 42 सिलेंडर मिले

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग अब भट्ठों के वाहनों के लिए तो सुगम हो गया है, लेकिन आम लोगों के लिए ‘मौत का रास्ता’ बन चुका है। आए दिन वाहन फिसलने की घटनाएं हो रही हैं और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

पन्नूगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत 12 वर्षीय बालक की हत्या के मामले में  24 घंटे के भीतर हत्यारा गिरफ्तार Read More पन्नूगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत 12 वर्षीय बालक की हत्या के मामले में 24 घंटे के भीतर हत्यारा गिरफ्तार

पहले भी कई बार शिकायत के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया था और भट्ठा संचालकों ने सड़क साफ कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ ही दिनों में हालात फिर जस के तस हो गए।
लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और मार्ग जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

गोरखपुर ग़ोला में नायब तहसीलदार उरुवा की कोर्ट में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट,; Read More गोरखपुर ग़ोला में नायब तहसीलदार उरुवा की कोर्ट में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट,;

ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा, जिससे लोगों की जान जोखिम में है। प्रदर्शन के बावजूद देर शाम तक प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की सफाई नहीं कराई गई और भट्ठा संचालकों की मनमानी पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस मामले में उप जिलाधिकारी खजनी राजेश प्रताप सिंह का बयान भी विवादों में आ गया है। उन्होंने कहा कि “कीचड़ है तो लोग बच-बचाकर चलें”। इस बयान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश और बढ़ गया है।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार