नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में औद्योगिक विकास की रफ्तार होगी तेज, KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसेंगे 5 नए शहर
Haryana News: हरियाणा में औद्योगिक विकास की रफ्तार और तेज होने वाली है। KMP (कुंडली–मानेसर–पलवल) एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ राज्य सरकार 5 नए शहर विकसित करने जा रही है। इन शहरों की योजना 2041 की प्रस्तावित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है। इसकी जिम्मेदारी HSIIDC (हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड) को सौंपी गई है।
पंचग्राम विकास प्राधिकरण पहले ही गठित
राज्य सरकार इन शहरों के लिए आवश्यक ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन पहले ही कर चुकी है।
सरकार की योजना है कि ये शहर भविष्य में औद्योगिक और वाणिज्यिक हब के रूप में उभरें। फिलहाल इन नए शहरों के लिए भूमि का चयन, जोनिंग प्लान, इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रेमवर्क, पर काम तेजी से चल रहा है।
Read More मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के 26 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए: राजद राज्यसभा सांसद का आरोप‘विकसित भारत–2047’ में हरियाणा निभाएगा बड़ी भूमिका
Read More 'न्याय नहीं, देरी व दबाव के लिए हो रहे कई मुकदमे', मुकदमों की बढ़ती संख्या पर सुप्रीम कोर्टहरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत–2047 संकल्प को साकार करने में हरियाणा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट में घोषित 10 नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) प्रदेश की औद्योगिक रीढ़ साबित होंगी।
इनमें से 5 IMT को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि बाकी पर कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
भू-मालिकों से संवाद पर जोर
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे भू-मालिकों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें और उन्हें ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करें। इससे भूमि अधिग्रहण और विकास प्रक्रिया सुगम होगी।
सोहना में 1,000 एकड़ में विकसित होगी ग्लोबल सिटी
हरियाणा सरकार सोहना के पास 1,000 एकड़ में अत्याधुनिक ग्लोबल सिटी भी विकसित कर रही है। इस शहर में आधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल एवं सीवरेज सिस्टम, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज, ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर होंगे। ये सभी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित की जाएंगी।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments