जनजाति गांव में हजारों लोगो को मिला स्वास्थ सेवा

गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ सेवा यात्रा के द्वारा एन एम ओ की टीम कर रही है निशुल्क चिकित्सा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलरामपुर। गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ सेवा यात्रा के दूसरे दिन जनपद के चार खंडों,पचपेड़वा , गैसडी,तुलसीपुर, शिवपुरा के लगभग 36 गांवों में नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन की टीम द्वारा सीमावर्ती जनजाति गांव में सुबह 10 बजे से कैंप लगाकर निशुल्क चिकित्सा किया,हजारों लोगो ने चिकित्सा का लाभ लिया।
 
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक के निर्देशन में विभाग प्रचारक प्रवीण जी के पर्यवेक्षण में जिला प्रचारक जितेंद्र जी के देखरेख में सैकड़ों स्वयं सेवक और संघ के अनुषार्गिक संगठन के कार्यकर्ता चिकित्सा शिविर कैंप की व्यवस्था में उपस्थित होकर मरीजों को निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराया।
 
गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ सेवा यात्रा के जिला संयोजक रामकृपाल सुबह से ही सभी चिकित्सा शिविर में पहुंच कर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराया।पचपेड़वा खंड के थारू जनजाति गांव इमलिया कोडर के  चिकित्सा शिविर में डॉक्टर विनोद शुक्ला,डॉक्टर निखिल,डॉक्टर शिवानी और शिवानी मरीजों का इलाज कर दवाई दी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें