ग्राम सिंगहा में प्रधानप्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित ने विशाल खिचड़ी भोज का किया आयोजन।
On
सिंगाही खीरी।
निघासन विकासखंड क्षेत्र की सिंगहा कला ग्राम पंचायत में मकर संक्रांति के अवसर पर सामाजिक समरसता और श्रमिक सम्मान का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। शुक्रवार को ग्राम पंचायत की प्रधान सुनीता देवी ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में गांव के लोगों के साथ खिचड़ी भोज का आयोजन किया। यह आयोजन निज निवास पर किया गया। कार्यक्रम में प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर एक साथ बैठकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक तरीके से खिचड़ी परोसी गई और सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया। खिचड़ी भोज जैसे कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। आयोजन को लेकर प्रधानप्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित ने बताया कि करीब पांच वर्षो से लगातार खिचड़ी भोज कार्यक्रम चल रहा और दो वर्ष से लगातार सामुहिक खिचड़ी भोज का कार्यक्रम चल रहा।
ऐसे आयोजन से लोगों का मनोबल बढ़ता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत सिंगाही पूर्व चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्रा,गया प्रसाद विश्वकर्मा, रामसनेही गुप्ता, मुनेश प्रसाद शुक्ला, रामकिशोर लोधी, रविन्द्र त्रिवेदी, राम गोपाल शर्मा सहित गांव के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Jan 2026
15 Jan 2026
14 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
16 Jan 2026 13:05:25
Renault Kwid: रेनो इंडिया ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक क्विड पर जनवरी 2026 के लिए आकर्षक डिस्काउंट ऑफर की घोषणा...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List