सोनभद्र में कड़ाके की ठंड के बीच प्रशासन का सहारा, जनपद में कंबल वितरण अभियान तेज
सुशासन दिवस पर जिलाधिकारी के निर्देशन में जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों को बांटे गए कंबल
अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
जनपद में बढ़ती शीतलहर, घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों में गरीबों, वंचितों और असहाय नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए निरंतर कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है।
.jpg)
सुशासन दिवस के पावन अवसर पर जनपद की विभिन्न तहसीलों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। संबंधित उप जिलाधिकारियों (SDM) और तहसीलदारों की देख-रेख में बड़ी संख्या में उन जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, जिनके पास ठंड से बचने के पर्याप्त साधन नहीं थे। कड़ाके की ठंड के बीच कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और राहत के भाव स्पष्ट नजर आए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केवल कंबल वितरण ही नहीं, बल्कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रशासन द्वारा निम्नलिखित कार्यों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बेसहारा लोगों के रात्रि विश्राम के लिए रैन बसेरों में बिस्तर और साफ-सफाई की व्यवस्था। प्रमुख चौराहों, अस्पतालों और बस स्टेशनों पर नियमित अलाव जलाना।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कंबल वितरण में वास्तविक जरूरतमंदों को प्राथमिकता दी जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। जनपद प्रशासन ने आम नागरिकों से भी मानवीय अपील की है। यदि कहीं भी कोई व्यक्ति ठंड से पीड़ित या बेसहारा अवस्था में दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल तहसील प्रशासन या संबंधित अधिकारियों को दें। इससे समय रहते उस व्यक्ति को रैन बसेरा या कंबल जैसी आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जा सकेगी।


Comment List