Tata Punch: टाटा पंच हुई सस्ती, मिल रही 77,000 रुपये तक की टैक्स छूट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Tata Punch: जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स के बाद कारों की कीमतों में गिरावट आई है, जिसका सीधा असर CSD (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) से कार खरीदने वाले जवानों पर भी पड़ा है। आमतौर पर यहां कारों पर 28% GST लगता था, लेकिन अब सिर्फ 14% GST देना होगा। इस बदलाव के कारण टाटा की टॉप-सेलिंग कार टाटा पंच (Tata Punch) जवानों के लिए काफी किफायती हो गई है। टाटा पंच पर CSD से खरीदारी करने पर 77,000 रुपये तक की टैक्स छूट मिल रही है।

वैरिएंट वाइज कीमत और टैक्स बचत

वैरिएंट CSD प्राइस (लाख ₹) एक्स-शोरूम प्राइस (लाख ₹) अंतर (₹)
पंच प्योर 5.00 5.50 50,000
पंच एडवेंचर 5.98 6.55 57,000
पंच अकॉम्प्लिश्ड 6.95 7.60 65,000
पंच क्रिएटिव 7.36 8.05 69,000
पंच अकॉम्प्लिश्ड AMT 7.65 8.35 70,000
पंच क्रिएटिव AMT 7.93 8.70 77,000

फीचर्स और सुरक्षा

टाटा पंच में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, वायरलेस फोन चार्जर, ग्रैंड कंसोल, रियर एसी वेंट्स और टाइप-C USB फास्ट चार्जर जैसे फीचर्स शामिल हैं। जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स के बाद इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल में 9.30 लाख रुपये तक जाती है। सुरक्षा के लिहाज से, टाटा पंच को ग्लोबल और भारत NCAP के फैमिली सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है।

मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के 26 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए: राजद राज्यसभा सांसद का आरोप Read More मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के 26 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए: राजद राज्यसभा सांसद का आरोप

पावरट्रेन और माइलेज

अफवाहों पर ना ध्यान दें लोग, अब पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन, Read More अफवाहों पर ना ध्यान दें लोग, अब पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन,

पावरट्रेन के तौर पर टाटा पंच में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जो 86bhp की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके अलावा, पंच CNG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प में भी उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, पेट्रोल वैरिएंट लगभग 21 किलोमीटर प्रति लीटर और CNG मॉडल 27 किलोमीटर प्रति किलोमीटर का माइलेज देता है।

रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 95 के पार Read More रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 95 के पार

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार