Hero Xtreme 125R: बाजार में तहलका मचाने आ गई हीरो की ये बाइक, मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Hero Xtreme 125R: हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी पॉपुलर बाइक एक्स्ट्रीम 125R (Xtreme 125R) को एक नए और एडवांस अवतार में पेश किया है। नई बाइक अब सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं बल्कि पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और फीचर-रिच हो गई है। कंपनी ने इसमें डुअल-चैनल ABS, 3 राइड मोड्स और क्रूज कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स जोड़े हैं।

भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अब 100cc से ऊपर के सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी है। इसी दिशा में कंपनी ने एक्स्ट्रीम 125R में बड़े अपडेट्स दिए हैं, जिससे यह बाइक TVS रेडर, होंडा CB125 हॉर्नेट और बजाज पल्सर N125 जैसी बाइक को टक्कर दे सके।

nnnnn_1706004464175_1706004477594

पहले इस बाइक में केवल सिंगल-चैनल ABS था, लेकिन अब इसमें डुअल-चैनल ABS का ऑप्शन भी दिया गया है। इससे ब्रेकिंग और स्टेबिलिटी पहले से बेहतर हो गई है, खासकर फिसलन भरी सड़कों या हाई-स्पीड ब्रेकिंग के दौरान। डुअल-चैनल ABS वाला वैरिएंट 1.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च हुआ है। इसके अलावा हीरो अभी भी सिंगल-चैनल ABS (92,500 रुपये) और CBS बेस वैरिएंट (89,000 रुपये) को बेचती रहेगी।

अफवाहों पर ना ध्यान दें लोग, अब पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन, Read More अफवाहों पर ना ध्यान दें लोग, अब पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन,

नई बाइक में राइड-बाय-राइड (Electronic Throttle Body), 3 राइड मोड्स (ईको, रोड, पावर) और क्रूज कंट्रोल जैसी टेक्नोलॉजी भी दी गई है। राइड-बाय-राइड थ्रॉटल रिस्पॉन्स को स्मूद बनाता है और राइडर अपनी जरूरत के अनुसार मोड चुन सकता है। क्रूज कंट्रोल फीचर इस सेगमेंट में पहली बार पेश किया गया है, जिससे लंबी दूरी की राइड्स आसान हो जाती हैं।

सोना-चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी के आयात पर लगी रोक, नोटिफिकेशन जारी Read More सोना-चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी के आयात पर लगी रोक, नोटिफिकेशन जारी

hero-xtreme-125r-side-view-1706152879

देश को महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरी Read More देश को महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरी

डुअल-ABS मॉडल में बाइक के लिए तीन नए कलर ऑप्शन ब्लैक पियर्ल रेड, ब्लैक मैटशैडो ग्रे और ब्लैक लीफ ग्रीन पेश किए गए हैं। इन कलर्स में स्पेशल ग्राफिक्स और मैट फिनिश टच दिया गया है, जिससे बाइक का लुक और भी स्पोर्टी लगता है।

हीरो एक्स्ट्रीम 125R में वही 124.7cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 11.4 bhp पावर और 10.5 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक 0-60 km/h की रफ्तार केवल 5.9 सेकेंड में पकड़ सकती है, जो 125cc सेगमेंट में सबसे तेज है। माइलेज की बात करें तो यह 66 km/l तक का माइलेज देती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार