Haryana: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की बॉलीवुड में एंट्री, करण जौहर की फिल्म में गाया टाइटल सॉन्ग
इस गाने को खासतौर पर फोक मिक्स स्टाइल में तैयार किया गया है। इसमें हरियाणवी हिस्से की आवाज़ मासूम शर्मा ने दी है, जबकि भोजपुरी हिस्से को लोकप्रिय गायक खेसारी लाल यादव ने गाया है। वहीं, रैप का तड़का शिवाजी ने लगाया है। यह गाना दर्शकों के लिए हरियाणवी और भोजपुरी संस्कृति का शानदार संगम पेश करेगा।
फिल्म की स्टारकास्ट में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ शामिल हैं। फिल्म को करण जौहर का प्रोडक्शन सपोर्ट और म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम का संगीत मिला है।
मासूम शर्मा ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी। उन्होंने गाने का एक छोटा सा हिस्सा भी शेयर किया, जिसके बोल हैं 'पनवाड़ी के पीछे वाली पतली गली में है तुम्हारे सजन की कोठरी।'
इसके साथ ही हाल ही में उन्होंने म्यूजिक लीजेंड प्रीतम के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी। कैप्शन में लिखा 'संगीत की दुनिया के महानायक प्रीतम दा से प्यारी मुलाकात हुई और दादा के द्वारा बनाए संगीत पर गाने का सौभाग्य मिला।'

Comment List