राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद् कार्यालय पर जिला संगठन का हुआ विस्तार

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता – राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ।

Vineet Mishra Picture
Published On

विनीत कुमार मिश्रा 

(जिला संवाददाता)

लखनऊ।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) के जिला कार्यालय वृंदावन योजना सेक्टर-6सी, पीजीआई क्षेत्र में बुधवार को लखनऊ जिला संगठन की अहम बैठक सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने की।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद् कार्यालय पर जिला संगठन का हुआ विस्तार

छाती पर कलश रख नौ दिन तक की माता की आराधना, घर लौटने के बाद 35 वर्षीय महिला की मौत Read More छाती पर कलश रख नौ दिन तक की माता की आराधना, घर लौटने के बाद 35 वर्षीय महिला की मौत

बैठक में जिला संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई और सभी का पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि “पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा व सम्मान परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमले और उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। संगठन जिले से लेकर गांव तक पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएगा और हर स्तर पर उनकी आवाज बुलंद करेगा।”

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल को देखने व सुनने उमड़ा जनसैलाब Read More पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल को देखने व सुनने उमड़ा जनसैलाब

बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव दिलीप शुक्ला, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपु समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए। नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला संरक्षक मुकेश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्र, जिला महासचिव आशीष कुमार तिवारी, हिमांशु रावत और अमन द्विवेदी, जिला प्रभारी रघुनाथ सिंह, जिला प्रवक्ता जय शरण शुक्ला, जिला संगठन महामंत्री विमल नारायण सिंह, जिला संगठन मंत्री दिव्यांशु त्रिपाठी और नासिर बेग, जिला उपाध्यक्ष पार्थ कुमार, हरिओम दीक्षित, शैलेंद्र शुक्ला शीलू और सुमित पांडे सनी, जिला सचिव अरुण सिंह, आदित्य दीक्षित, अवनीश पांडे, चाँद मोहम्मद, अशोक मिश्रा, नीरज मिश्रा, सुशलेंद्र यादव, युवराज गौतम और शमशेर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रोहित दीक्षित, आईटी सेल प्रभारी गौरव शुक्ला, विधिक सलाहकार एडवोकेट मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष रिंकू शर्मा तथा सह-कोषाध्यक्ष विनीत मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद् कार्यालय पर जिला संगठन का हुआ विस्तार

वाराणसी खंड स्नातक चुनाव में 18.07%, शिक्षक चुनाव में 46.31% मतदान Read More वाराणसी खंड स्नातक चुनाव में 18.07%, शिक्षक चुनाव में 46.31% मतदान

इसके अलावा कई अन्य पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्र ने बताया कि संगठन पूरी मजबूती से पत्रकारों की लड़ाई लड़ेगा और किसी भी पत्रकार की आवाज दबने नहीं दी जाएगी। बैठक का संचालन शिवा मिश्रा ने किया और इसमें जिलेभर से भारी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद् कार्यालय पर जिला संगठन का हुआ विस्तारराष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद् कार्यालय पर जिला संगठन का हुआ विस्तार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें