Haryana: हरियाणा में 22 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश, BDPO और ठेकेदार गिरफ्तार
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नूंह जिले की पूर्व BDPO पूजा शर्मा और ठेकेदार हिरालाल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूजा शर्मा पर आरोप है कि उसने कोरोना काल (2020) के दौरान ग्राम पंचायत मुजेड़ी, पुन्हाना में बिना कोई विकास कार्य किए फर्जी बिल लगाकर करोड़ों रुपये का गबन किया।
ACB जांच में सामने आया कि इस फर्जीवाड़े में 22 करोड़ रुपये का गबन हुआ, जिसमें से 17 करोड़ 14 लाख रुपये की राशि अकेले ठेकेदार हिरालाल को दी गई। इस घोटाले में तत्कालीन कार्यवाहक सरपंच ब्रह्मपाल और ग्राम सचिव जोगेन्द्र भी शामिल थे।
यह मामला साल 2023 में ACB को जांच के लिए सौंपा गया था, जिसके बाद विस्तृत पड़ताल में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में पाया गया कि हिरालाल और अन्य कंपनियों को 28 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान किए गए। इसी बीच विभाग ने पंचायत खाता सील कर दिया था, लेकिन पूजा शर्मा ने नियमों को ताक पर रखकर इसे दोबारा चालू करवा लिया।
जांच में यह भी सामने आया कि पूजा शर्मा ने एक निजी फर्म रसिक बिहारी इंफ्राटेक एंड कन्स्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को भुगतान के एवज में 9 लाख रुपये की रिश्वत भी ली थी।
ACB अधिकारियों के अनुसार, नवंबर 2020 में पेड़-पौधे लगाने के नाम पर करीब 43 लाख रुपये का घोटाला भी सामने आया। जबकि उस मौसम में पौधरोपण संभव ही नहीं था। फर्जी बिल जून 2021 के बाद के पाए गए, जिससे साबित होता है कि पूरा काम सिर्फ कागजों में किया गया।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments