Haryana: हरियाणा में खुलेंगे 6 हजार नए राशन डिपो, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में राशन डिपो खोलने की योजना बना रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार जल्द ही 6,000 नए राशन डिपो खोलने जा रही है। इस नई पहल के तहत महिलाओं को 33% आरक्षण भी दिया जाएगा, यानी लगभग 2,000 डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

इस योजना को लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने फाइल तैयार कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को भेज दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस स्कीम को इसी हफ्ते हरी झंडी मिल सकती है, जिसके तुरंत बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने भी इस योजना की पुष्टि की है। सरकार का लक्ष्य है कि इस स्कीम के ज़रिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं और महिलाओं की भागीदारी को भी मजबूत किया जाए।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments