Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स
6 सितंबर को BankBazaar.com के मुताबिक 22 कैरेट सोने की 1 ग्राम कीमत 9,930 है, जो शुक्रवार को 9,860 थी, यानी 70 की बढ़त देखी गई है। 8 ग्राम की कीमत 79,440 और 10 ग्राम की कीमत 99,300 है, जिनमें क्रमश: 560 और 700 की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं, 24 कैरेट सोने की 1 ग्राम कीमत आज 10,427 है, जो शुक्रवार को 10,353 थी, इस तरह इसमें 74 का उछाल आया है। 8 ग्राम सोने की कीमत 83,416 और 10 ग्राम की कीमत 1,04,270 हो गई है, जिनमें क्रमशः 592 और 740 की बढ़त दर्ज की गई है।
बीते एक हफ्ते से सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है और शनिवार को भी यही रुझान देखने को मिला। इसके चलते निवेश या आभूषण की खरीदारी की सोच रहे ग्राहकों को मौजूदा रेट्स के अनुसार ही निर्णय लेना चाहिए। वहीं, चांदी के दामों में आज मामूली गिरावट देखी गई है।
शनिवार को 1 ग्राम चांदी की कीमत 136 रही, जबकि शुक्रवार को यह 137 थी, यानी 1 की गिरावट आई है। 1 किलो चांदी की कीमत शुक्रवार को 1,37,000 थी, जो आज 1,36,000 हो गई है, यानी 1,000 की कमी आई है। ऐसे में चांदी खरीदने वालों के लिए यह कुछ राहत भरा दिन साबित हो सकता है। फिलहाल यही लेटेस्ट रेट्स मध्य प्रदेश के सराफा बाजारों में लागू रहेंगे और इन्हें ध्यान में रखकर ही खरीदारी करनी चाहिए।

Comment List