Haryana: पंजाब की बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए आगे आई इनेलो, 350 गांवों को लिया गोद

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अब हरियाणा से भी राजनीतिक दल आगे आ रहे हैं। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने ऐलान किया है कि पार्टी ने पंजाब के फाजिल्का, फिरोजपुर और संगरूर जिलों के 350 बाढ़ग्रस्त गांवों को गोद लिया है।

पार्टी ने इन क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। इन जिलों में हजारों लोग और पशु बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इनेलो का कहना है कि पार्टी मानवता के नाते इस आपदा में लोगों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद कर रही है।

इनेलो कार्यकर्ता लगातार राशन, दवाइयां और पशुओं के लिए चारा लेकर पंजाब भेज रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए गांव-गांव से राहत सामग्री इकट्ठी कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजी जा रही है। ऐलनाबाद हलके के 72 गांवों और डबवाली हलके के 70 गांवों को पंजाब के एक-एक गांव से जोड़ा गया है, ताकि हर गांव को फोकस के साथ मदद दी जा सके।

तत्काल बाढ़ आपदा घोषित की जाए और पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए

अभय चौटाला ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि राज्य के उन क्षेत्रों में, जो बाढ़ की चपेट में आए हैं, तत्काल बाढ़ आपदा घोषित की जाए और पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और गरीब वर्ग इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, और सरकार की ओर से मदद की रफ्तार बेहद धीमी है।

नवरात्र में विकास की सौगात: सिविल लाइंस में नई सीसी सड़क का लोकार्पण Read More नवरात्र में विकास की सौगात: सिविल लाइंस में नई सीसी सड़क का लोकार्पण

इनेलो नेता ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता चार्टर्ड विमानों से घूम रहे हैं, जबकि जनता बाढ़ में त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ अखबारों में बयान देकर विपक्ष का दिखावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कहीं नजर नहीं आ रहे।

Creta से सस्ती Hyundai Bayon में मिलेंगे ज्यादा प्रीमियम फीचर्स, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च Read More Creta से सस्ती Hyundai Bayon में मिलेंगे ज्यादा प्रीमियम फीचर्स, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च

वहीं, उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें कहा गया कि "बारिश होना खुशी की बात है"। अभय चौटाला ने इसे किसान विरोधी मानसिकता करार दिया और कहा कि सरकार को चाहिए कि वह जनता की पीड़ा को समझे और तुरंत राहत कार्य तेज करे।

धोखाधड़ी मामले में पूजा कुमारी को सशर्त अग्रिम जमानत, बिना अनुमति देश छोड़ने पर रोक Read More धोखाधड़ी मामले में पूजा कुमारी को सशर्त अग्रिम जमानत, बिना अनुमति देश छोड़ने पर रोक

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें