यूरिया न मिलने से किसान परेशान, कोन-विंढमगंज मार्ग फिर जाम

किसानों ने किया तत्काल उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग, संबंधित विभाग मौन

राजेश तिवारी Picture
Published On

विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत कचनरवा का मामला, किसान हलकान

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश - 

विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत कचनरवा लैम्पस में यूरिया खाद की अनुपलब्धता से गुस्साए किसानों ने गुरुवार को एक बार फिर कोन-विंढमगंज मार्ग को जाम कर दिया। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में किसान लैम्पस पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। किसानों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें यूरिया नहीं मिल पा रही है।

 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बंधे नवजीवन के पवित्र बंधन, सांसद डॉ. विनोद बिंद ने दी शुभकामनाएं। Read More मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बंधे नवजीवन के पवित्र बंधन, सांसद डॉ. विनोद बिंद ने दी शुभकामनाएं।

IMG-20250904-WA0622

लखनऊ - कब रुकेंगी ये आग की घटनाएं Read More लखनऊ - कब रुकेंगी ये आग की घटनाएं

कुछ दिन पहले भी इसी समस्या को लेकर किसानों ने सड़क जाम किया था, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने जल्द ही खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। हालांकि, प्रशासन का वह आश्वासन अधूरा ही रह गया, जिससे मजबूर होकर किसानों को दोबारा सड़क पर उतरना पड़ा। किसानों ने बताया कि यूरिया की कमी के कारण उनकी फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग, लैम्पस सचिव के बीमार होने का हवाला देकर हाथ पर हाथ धरे बैठा है और केवल झूठे आश्वासन दे रहा है।

नहाते समय करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत Read More नहाते समय करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

IMG-20250904-WA0586

इस मामले पर लैम्पस समिति के अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि उनके पास कुछ मात्रा में यूरिया उपलब्ध है, लेकिन किसानों की भारी संख्या को देखते हुए इसका वितरण संभव नहीं है। उन्होंने किसानों की समस्या को समझते हुए जिलाधिकारी और संबंधित विभागों से तत्काल पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है।

IMG-20250904-WA0621

किसानों में जोखन प्रसाद यादव, छोटेलाल, बिहारी, बसंत, अमरनाथ, कुलदीप, अमेरिका, गोविंद, प्रदीप आदि ने भी जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए तुरंत खाद मुहैया कराने की अपील की है।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार