राजनीति
School Holiday: कल सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जानें क्या है वजह
School Holiday: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से जारी तेज बारिश और बाढ़ जैसे हालात ने राज्य के कई जिलों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला जैसे जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां कई स्थानों पर जलभराव और संपर्क मार्गों में कटाव जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
बदलते मौसम और बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पंजाब सरकार ने 3 सितंबर 2025 को स्कूल और कॉलेज में छुट्टियों की घोषणा की है। इस फैसले से लाखों विद्यार्थियों को राहत मिली, लेकिन अब मौसम विभाग की नई चेतावनी ने चिंता और बढ़ा दी है।
मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेताया है कि अगले हफ्ते भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश जारी रह सकती है। बाढ़ प्रभावित जिलों में स्थिति और बिगड़ सकती है। राहत और बचाव कार्य में बाधा आ सकती है। इन हालातों को देखते हुए राज्य सरकार छुट्टियों को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकती है।
ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां पूरे सप्ताह तक बढ़ाई जा सकती हैं। हालांकि, शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments