आरएसएस शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम की तैयारी तेज

समीक्षा बैठक संपन्न

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

त्रिवेणीगंज

श्री हिन्द सरस्वती सार्वजनिक  पुस्तकालय  में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोगों  की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यवाह लल्लू प्रसाद लाल ने की, जबकि संचालन जिला संघ संचालक लक्ष्मी नारायण ठडिया ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा में संघ के सो साल पूरा होने पर आयोजित होने वाले संघ के शताव्दी बर्ष  कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
 वक्ताओं ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष ऐतिहासिक अवसर है, जिसे समाज के हर वर्ग की भागीदारी से यादगार बनाया जाएगा।मुजफरपुर में 3 लाख से अधिक स्वयंसेवक जुटने की उम्मीद है। इस दौरान कई प्रस्तावों पर विचार किया गया, जिनमें विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करना, सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और युवाओं को जोड़ने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।

जिला कार्यवाह लल्लू प्रसाद लाल ने कहा कि शताब्दी वर्ष का आयोजन संघ के गौरवपूर्ण इतिहास और समाज सेवा की परंपरा को नई दिशा देगा। वहीं जिला संघ संचालक लक्ष्मी नारायण ठडिया ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर स्वयंसेवक को जिम्मेदारी निभानी होगी।

दुर्गा पूजा को लेकर निकला फ्लैग मार्च,एसडीएम-एसडीपीओ ने संभाली कमान Read More दुर्गा पूजा को लेकर निकला फ्लैग मार्च,एसडीएम-एसडीपीओ ने संभाली कमान

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे तन-मन-धन से कार्यक्रम की तैयारी में जुटेंगे और इसे ऐतिहासिक बनाएंगे। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए और सभी ने अपने अपने सुझाव दिए।
बेठक में पूर्व प्रमुख,छोटेलाल यादव,मनीष अग्रवाल , डॉ प्रकाश ,सत्यम कुणाल , दीपक चोखानी, सज्जन केजरीवाल , रोशन कुमार, मौसम सोना ,रवि चोखानी, मयंक अग्रवाल, रमेश केजरीवाल,पिंकू यादव  आदि मौजूद थे।
फोटोकेप्शन,

धान खरीद नहीं होने पर किसानों का गुस्सा फूटा, पांच घंटे पीलीभीत हाईवे जाम Read More धान खरीद नहीं होने पर किसानों का गुस्सा फूटा, पांच घंटे पीलीभीत हाईवे जाम

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें