नादान लड़कियों को जिस्म के धंधे में धकेल रहे हैं शैतान!
इसी सप्ताह एक रेलवे के टीटी की जागरूकता ने देह व्यापार गिरोह के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया वरन तीन लड़कियों को देह के धंधे के नर्क से बाहर निकाल दिया। इस घिनौने नेटवर्क के सरगना सचिन ने मुरादाबाद से लेकर दिल्ली तक जाल फैला रखा है। पीड़ित तीनों लड़कियों ने जिस तरह से दरिंदों की खौफनाक कहानी बयां की है। उससे लड़कियों की तस्करी की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में आरोपितों के नेटवर्क तक पहुंचने के बाद कई और राज खुल सकते है।
आपको बता दें कि छोटी मोटी डांट फटकार पर अभिभावकों से नाराज हाेकर घर से निकली लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने के लिए उन्हें स्टेशन से कांशीराम नगर में पिंकी के घर तक पहुंचाने के लिए आसपास के कई रेलवे स्टेशन पर रोजाना गिरोह के गुर्गे सक्रिय रहते हैं। ये गुर्गे लड़कियों के हावभाव को देखकर उन्हें काम दिलाने का झांसा देकर कांशीराम नगर लाया जा रहा है। गिरोह का सरगना सचिन है तो पहली रात आने वाली हर लड़की को सचिन के कमरे में नए कपड़े पहनाकर दुल्हन की तरह सजाकर भेजा जाता है। जबरन शराब पिलाई जाती है। फिर सचिन दुष्कर्म करता।
बताते हैं कि गिरोह का सरगना रेलवे स्टेशन पर लड़कियों के हावभाव देख उनकी मजबूरी का फायदा उठाता । उनके करीब पहुंचता है और घर परिवार के बारे में जानकारी ले कर उन्हें काम दिलाने का भरोसा दिलाता है। घर से नाराजगी के चलते लड़कियां भी आसानी से चंगुल में फंस जाती हैं। इसी के बाद आरोपितों का खेल शुरू होता है। जिस महिला के घर में लड़कियों को रखा जाता है। सरगना उसे अपनी बहन बताता है। लड़कियों के पास रोजाना अलग-अलग लोगों को परोसा जाता । इतना ही नहीं वह भाग नहीं सके, इसके लिए उन्हें कमरे से बाहर नहीं निकलने दिया जाता। लड़कियों को डराने के लिए यातनाएं तक दी जातीं हैं।
इन तीनों लड़कियों ने करीब 15 दिन पहले घर से भागने का प्रयास किया गया, लेकिन घर से निकलते समय इन्हें देख लिया और उसके बाद कमरे में ले गए। सचिन को बुलाया गया। उसने तीनों लड़कियों को बुरी तरह पीटा और उसके बाद दो दिन तक खाना नहीं दिया। दो दिन बाद जब लड़कियों ने कहा कि अब कभी नहीं भागेंगे तो तब जाकर तीनों को खाना देना शुरू किया।
काउंसलिंग के दौरान तीनों लड़कियों ने बताया कि यह गिरोह कुछ दिन तक देह व्यापार कराता है और उसके बाद रुपये लेकर शादी करा देता है। हमें जानकारी मिली है कि कुछ लड़कियों की शादी कराई गई है। अमरोहा की लड़की की भी शादी कराने की तैयारी चल रही थी, लेकिन उससे पहले ही तीनों निकल आई।
जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन से बरामद तीनों लड़कियों ने चौंकाने वाला राजफाश किया है। तीनों ने बताया कि दिल्ली तक सक्रिय मुरादाबाद का गिरोह स्टेशनों पर रेकी करता है। महिलाओं को आगे कर मदद का झांसा देकर सभी को मुरादाबाद के कांशीराम नगर लेकर आते और बंधक बना लेते। सबसे पहले सरगना सचिन दुष्कर्म करता, फिर आरोपित देह व्यापार के धंधे में धकेल लेता।तीनों यहीं नहीं रुकी। कहा कि सिर्फ तीनों ही गिरोह का शिकार नहीं बनीं। गिरोह के चंगुल में कई लड़कियां फंसी हुई हैं, जिन्हें आरोपितों ने कांशीराम नगर में ही बंधक बना रखा है। समय रहते यदि उनके बारे में नहीं सोचा गया तो उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। लड़कियां सगरना सचिन, महिला पिंकी, मुकेश ठाकुर, अवनीश का सिर्फ नाम बता पाईं हैं। उनके नंबर ना होने की बात कही। बयानों के बाद गुरुवार 21 अगस्त को सीडब्लूसी की ओर से मामले में मझोला थाने में प्राथमिकी लिखाई जाएगी।
बिहार के जिला मधुबनी क्षेत्र के थाना फूलव्रास के एक गांव की रहने वाली किशोरी करीब तीन माह पहले घर से नाराज होकर निकल आई। इसी तरह यूपी के बस्ती जिले की निवासी युवती भी दो माह पहले नाराज होकर घर से निकली और
मुरादाबाद पहुंच गई। अमरोहा जिले के जोया निवासी किशोरी चार माह से मुरादाबाद में ही है।
तीनों ने सीडब्लूसी को दिये बयानों में बताया कि तीनों को अलग दिन मुरादाबाद के कांशीराम नगर में लाया गया। सोमवार की रात किसी तरह वहां से निकल पाई और ट्रेन में सवार होकर सहारनपुर पहुंच गई। सहारनपुर में पहुंचने के बाद वहां से मंगलवार को सुबह गुजर रही जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गई। ट्रेन गाजियाबाद पहुंची तो टीईटी जितेंद्र सिंह टिकट चेक करने के लिए पहुंच गए। तीनों पर टिकट नहीं था। इसके बाद टीईटी ने तीनों से जानकारी ली तो लड़की सुबक पड़ी और उन्होंने देह के धंधेबाजो के करतूतों की जो कहानी बयान की उसे जानकर रेलवे टीटी की भी आत्मा सिहर उठी।जैसे ही ट्रेन मुरादाबाद पहुंच गई।
इसी बीच जीआरपी पुलिस को ट्रेन के कोच में ही बुला लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। बिहार निवासी किशोरी ने बताया कि वह घर से नाराज होकर तीन माह पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। वहां से सचिन नाम के युवक ने काम दिलाने के बहाने कांशीराम नगर में पिंकी नाम की महिला के घर ले आया। यहां पहले दिन सचिन ने दुष्कर्म किया। अगली रात अपने दोस्त के हवाले कर दिया। बस्ती निवासी युवती ने बताया कि वह दो माह पहले सचिन को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर मिली थी। मदद का झांसा देकर घर ले आया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। फिर देह व्यापार कराने लगा।
कुछ और लड़कियां गिरोह के चंगुल में
अमरोहा निवासी किशोरी ने भी भी चार माह से गिरोह के चंगुल में फंसे होने की बात बताई। तीनों ने बताया कि कुछ और लड़कियां गिरोह के चंगुल में हैं। उनसे भी देह व्यापार कराया जा रहा है। रोजाना उस घर में बाहर से लोग आते हैं। शाम होते ही सभी को जबरन शराब पिलाई जाती है। फिर उनके साथ दरिंदगी होती है।
देह व्यापार गिरोह के सरगना सचिन ने मुरादाबाद से लेकर दिल्ली तक जाल फैला रखा है। पीड़ित तीनों लड़कियों ने जिस तरह से दरिंदों की खौफनाक कहानी बयां की है। उससे लड़कियों की तस्करी की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में आरोपितों के नेटवर्क तक पहुंचने के बाद कई और राज खुल सकते है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर उत्तर प्रदेश की प्रमुख धार्मिक नगरी मथुरा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस अवैध जिस्म फरोशी के धंधे में लगे चार संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ये संचालक युवतियों से ग्राहक के हिसाब से कमीशन लेते थे। इस मामले में पुलिस ने 22 अगस्त शुक्रवार को 15 युवतियों समेत 19 को गिरफ्तार किया था। वहीं चार संचालकों की भी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी एक व्यक्ति ने क्षेत्र में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार होने की शिकायत की थी। इसमें एक का नाम ब्लोसम थाई स्पा एंड सॉल्यूशन और दूसरे का हेवन स्पा है। इन स्पा के अंदर क्या होता है, इसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस ने स्पा सेंटर में बोगस ग्राहक बनाकर भेजे। इन ग्राहकों ने यहां जानकारी की, तो राज खुल गया।दरअसल, शुक्रवार रात को कोतवाली पुलिस ने कृष्णा नगर स्थित ब्लोसम थाई स्पा सेंटर और डिवाइन स्पा सेंटर पर छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने दोनों सेंटरों से 15 युवतियां और चार युवकों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों स्पा सेंटर के संचालक जितेंद्र राठौर, कन्हैया ठाकुर, जीतू तोमर और पंकज कपूर हैं। ये चारों स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराकर युवतियों से ग्राहक के हिसाब से कमीशन लेते थे
पुलिस ने चारों संचालकों और पकड़े गए युवक व युवतियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ आशना चौधरी ने बताया है कि शनिवार को पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही प्रकाश में आए अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है। धार्मिक नगरी में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जरूरत इस बात की है कि पूरे यूपी में जिस्मफरोशी के धंधे को लेकर ओयो और स्पा सेंटर पर एक साथ चेकिंग अभियान चलाया जाए इस से न केवल अवैध अड्डा बने केंद्रों का पर्दाफाश होगा साथ ही आर्थिक प्रलोभन और ब्लेकमेल कर जिस्मफरोशी में धकेली जा रही सैकड़ों छात्राओं लड़कियों को दलदल से बाहर लाने में मदद मिलेगी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List