भाजपा चोपन मंडल ने देश के वीर जवानों के सम्मान में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं बल्कि हमारे देश की शान है- पूर्व सांसद रामशकल

भाजपा चोपन मंडल ने देश के वीर जवानों के सम्मान में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान जान से भी बढ़कर है, तिरंगा देश की आन, बान और शान है उसे कभी झुकने नहीं दूंगा- संजीव त्रिपाठी , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

चोपन/सोनभद्र-

भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हर घर तिरंगा अभियान के तहत चोपन मंडल में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को श्रद्धांजलि देना था। मंडल के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राम सकल ने हरी झंडी दिखाकर किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश की शान है। उन्होंने कहा,यह उन वीर सैनिकों के बलिदान की निशानी है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई। आज भी जो जवान बड़ी मुस्तैदी से हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, उन्हीं की वजह से हम और आप अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं।

निर्वाचन आयोग ने विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियाँ बदलीं, डीएम ने दिए सख्त निर्देश Read More निर्वाचन आयोग ने विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियाँ बदलीं, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

यात्रा में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हमारी जान से भी बढ़कर है। उन्होंने जोश के साथ कहा कि हमारा तिरंगा इस देश की आन, बान और शान है, और हम जीते जी इस आन, बान और शान को कभी झुकने नहीं देंगे। जब तक हमारे शरीर में प्राण हैं, तब तक हम इस झंडे की शान को बरकरार रखेंगे।

एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण।  Read More एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण। 

कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ पूरे जोश के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया, जिससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बन गया। यह तिरंगा यात्रा देश के प्रति सम्मान और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता की भावना को उजागर करने का एक सराहनीय प्रयास था।

जिलाधिकारी ने राजकीय धान क्रय केन्द्र जंगीगंज एवं जंगीगंज प्रथम का किया औचक निरीक्षण Read More जिलाधिकारी ने राजकीय धान क्रय केन्द्र जंगीगंज एवं जंगीगंज प्रथम का किया औचक निरीक्षण

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel