रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम में जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति, रुद्राभिषेक पूजन का हुआ समापन, लगातार 30वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन
हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर चल रहा था आयोजन
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 30वें दिन शनिवार को रुद्राभिषेक पूजन के साथ ही जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति देकर रूद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

सावन माह के 30वें दिन शनिवार को डॉक्टर शैलेश कुमार श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, खुशबू देवी, विमला देवी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, कृष्णवती, निक्की केसरी, संध्या केसरी, ऋषिका केसरी, आदित्य, अभय कुमार केसरी, साक्षी कौर, अर्चना कौर, किशोरीलाल, शांति देवी, कालो देवी, परमानन्द मौर्य, विवेकानंद मौर्य, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य कौशल तिवारी ने गंगाजल व दूध से रुद्राभिषेक पूजन कराया। इसके साथ ही जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई और इसी के साथ रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का समापन हो गया।
भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया गया। अंतिम दिन पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई, ताकि वातावरण शुद्ध रहे। आचार्य जी द्वारा शिवशक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाठक, सविता देवी, संगीता देवी, प्रभा देवी, उर्मिला देवी,
कृष्णावती देवी, परमेश्वरी देवी, विमला देवी, चिंता मौर्य के नाम से संकल्प दिलवाकर आहुति दी गई। इतना ही नहीं शनिवार को शिवशक्ति महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ भी किया गया। आरती पूजन में राजेंद्र महाराज, सुखराम महाराज, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुरेश महाराज,सागर महाराज, लालबिहारी महाराज, मुन्ना महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Comment List