सोनभद्र के रवि सिंह थाईलैंड में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 8वीं हीरोज ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा
समाजसेवी डब्लू सिंह ने कहा कि रवि सिंह प्रतियोगिता में सफल होकर अपने जिले व देश का नाम रोशन करेंगे।
रवि सिंह हीरोज ताइक्वांडो चैंपियनशिप चैंपियनशिप के चयन से जिले में खुशी की लहर
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)
रेणुकूट के निवासी रवि सिंह को 8वीं हीरोज ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। यह चैंपियनशिप 9 से 10 अगस्त 2025 तक थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित होगी।
इस खबर पर खुशी जाहिर करते हुए डब्लू सिंह ने सोनभद्र की सम्मानित जनता को प्रणाम किया और कहा कि उन्हें यह बताते हुए बेहद गर्व हो रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रवि सिंह इस प्रतियोगिता में सफल होकर अपने जिले और देश का मान बढ़ाएंगे और थाईलैंड में तिरंगा लहराएंगे।डब्लू सिंह ने सभी से रवि सिंह के लिए अपना आशीर्वाद और समर्थन बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रवि सिंह की सफलता पूरे सोनभद्र के लिए गौरव का विषय होगी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List