जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया गया वन महोत्सव
जिलाधिकारी ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
सुपौल। जितेन्द्र कुमार "राजेश"
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. और उप विकास आयुक्त सारा अशरफ द्वारा भी क्रमशः चंदन और आम के पौधे लगाए गए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भी बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आम जनता को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उप विकास आयुक्त सुश्री सारा अशरफ ने वृक्षों को “धरती के फेफड़े” बताते हुए उनके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री शरथ आर.एस. ने वन महोत्सव के महत्व और पर्यावरणीय संतुलन में इसकी भूमिका पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रतीक आनंद सहित अन्य गणमान्य अतिथि, अधिकारीगण, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधारोपण को प्रोत्साहित करना था।

Comment List