फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, सुधा डेयरी कर्मी मनीष गंभीर रूप से घायल, पुलिस जुटी जांच में

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल है

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल-बिहार

सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बीएसएस कॉलेज के पास दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई। सुधा डेयरी में काम करने वाले मनीष कुमार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।

मनीष कुमार रोज की तरह अपने काम से लौट रहा था, तभी घात लगाए बदमाशों ने बीएसएस कॉलेज के समीप उसे निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मनीष जैसे ही वहां पहुंचा, पहले से मौजूद अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली उसकी कमर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल मनीष को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 1.550 किलोग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद और बोलेरो के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार Read More चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 1.550 किलोग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद और बोलेरो के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदेहास्पद गतिविधियों की गहन छानबीन की जा रही है।

दैहर विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, नव निर्मित स्टेज का उद्घाटन Read More दैहर विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, नव निर्मित स्टेज का उद्घाटन

घायल युवक के चाचा शिवजी साह ने कहा, "हम मजदूरी करते हैं। जब खाना खाने घर जा रहे थे तो किसी ने बताया कि भतीजे मनीष को गोली लगी है। वह बेहद मेहनती लड़का है, किसी से उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी। ये हमला क्यों हुआ, समझ से बाहर है।"

पल्स पोलियो राउंड की सफलता के लिए डिस्ट्रिक्ट टास्क फ़ोर्स की मीटिंग हुई Read More पल्स पोलियो राउंड की सफलता के लिए डिस्ट्रिक्ट टास्क फ़ोर्स की मीटिंग हुई

थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमलावरों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार