समस्तीपुर में बिहार बंद का बड़ा असर! समस्तीपुर-पटना हाईवे पर 6 घंटे तक लगा रहा जाम.
समस्तीपुर में बिहार बंद का बड़ा असर!
बिहार में आगामी चुनावों को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पर विवाद गर्माता जा रहा है। इसी कड़ी में इंडिया गठबंधन के आह्वान पर मंगलवार को राज्यभर में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। समस्तीपुर भी इस बंद से अछूता नहीं रहा, जहां सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें और जगह-जगह जाम की स्थिति ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया।

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर रोक लगाने की मांग को लेकर समस्तीपुर में महागठबंधन के कार्यकर्ता सुबह से ही सड़क पर उतर आए। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ओवरब्रिज के पास समर्थकों ने पटना-समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया।
इसी दौरान ताजपुर और दलसिंहसराय में भी नेशनल हाईवे-28 पर बड़े पैमाने पर जाम लगा दिया गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई किलोमीटर तक ट्रैफिक पूरी तरह रुका रहा। हालाँकि रेल यातायात को आंदोलनकारियों ने बाधित नहीं किया, जिससे ट्रेन से यात्रा करने वालों को कुछ राहत मिली।
छात्र संगठनों की सक्रियता:
सुबह की शुरुआत छात्र संगठनों से हुई। ऐसा छात्र आरजेडी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने ओवरब्रिज को सबसे पहले जाम किया। इसके बाद आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी, लोजपा (पारस गुट), सीपीआई, सीपीएम और भाकपा-माले के नेता और कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए। सभी हाथों में झंडे-बैनर लेकर नारेबाजी करते रहे और जाम को मजबूत बनाए रखा।
कांग्रेस के जुलूस का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद अबू तमीम ने किया, वहीं राजद की ओर से जिला अध्यक्ष रोमा भारती, माले से उमेश कुमार, सीपीएम से रामाश्रय महतो और सीपीआई से सुरेंद्र कुमार मुन्ना ने मोर्चा संभाला।
ताजपुर और दलसिंहसराय में भी रहा असर:
ताजपुर में भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में राजधानी चौक को जाम कर दिया गया। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लगी रहीं। दूसरी ओर दलसिंहसराय के सरदारगंज चौक पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर हाईवे को ठप कर दिया।

Comment List