रांची-बनारस-रांची एक्सप्रेस ट्रेन में शयनयान श्रेणी में अतिरिक्त कोच बढ़ोत्तरी

उक्त जानकारी मोहम्मद इकबाल वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी ने दी।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा लिया गया निर्णय

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

चोपन/ सोनभद्र - 

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उनके सुगम आवागमन हेतु दिनांक 01.07.25 से रांची से खुलने वाली गाड़ी सं. 18611 रांची- बनारस एक्सप्रेस एवं दिनांक 02.07.25 से बनारस से खुलने वाली गाड़ी सं. 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस ट्रेन को 06 शयनयान श्रेणी कोचों के स्थान पर अब 07 शयनयान श्रेणी कोचों के साथ चलाया जाएगा जिसके परिणामस्वरूप तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 01 कोच, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 06 कोच होंगे | यह जानकारी मोहम्मद इकबाल वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई|

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें