सोनभद्र में नागरिक सुरक्षा कोर में स्वयंसेवक बनने का अवसर इच्छुक व्यक्ति कर सकते हैं आवेदन
नागरिक सुरक्षा कोर में सिविल डिफेंस सर्विस की सदस्यता की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ
नागरिक सुरक्षा कोर के नियंत्रक होंगे जिलाधिकारी
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
जिलाधिकारी और नागरिक सुरक्षा कोर के नियंत्रक बी.एन. सिंह ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार जनपद में नागरिक सुरक्षा कोर की स्थापना हो चुकी है और स्वयं जिलाधिकारी को इसका नियंत्रक नामित किया गया है।
नागरिक सुरक्षा कोर के संचालन में सहयोग के लिए ओबरा के उप जिलाधिकारी/सहायक अभिलेख अधिकारी, प्रमोद कुमार तिवारी को उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा के रूप में तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि नागरिक सुरक्षा कोर में सिविल डिफेंस सर्विस की सदस्यता के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति या सामाजिक संगठन का सदस्य जो स्वयंसेवक के रूप में कार्य करना चाहता है, वह निर्धारित प्रोफार्मा पर आवेदन कर सकता है।
Read More गांवों को रोशन करने के नाम पर करोड़ों का खेल, स्ट्रीट लाइट खरीद में भारी भ्रष्टाचार का आरोपइस सदस्यता के लिए आवेदन निःशुल्क है।यह पहल नागरिकों को आपदा प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं और सामुदायिक सहायता में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगी। इच्छुक स्वयंसेवक इस अवसर का लाभ उठाकर जनपद की सुरक्षा और व्यवस्था में अपना योगदान दे सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और प्रोफार्मा की विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Comment List