जद(यू०) जिला संगठन प्रभारी ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को सौपी बूथ कमिटी की सूची - प्रमोद कुमार पटेल
On
स्वतंत्र प्रभात
गोपालगंज ( बिहार )-
जनता दल यूनाइटेड प्रदेश महासचिव सह सिवान जिला संगठन प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल ने आज पटना प्रदेश कार्यालय मे पार्टी के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य विससूत्री के राज्य उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को सिवान जिला संगठन अन्तर्गत 110 बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र एवं 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र मे जातीय समीकरण के साथ हर बूथ पर दस सदसीय बनाएं गये बूथ कमिटी की सूची जमा किया, ज्ञात हो की इसके पहले 26 मई को सिवान जिला संगठन अन्तर्गत 106 जीरादेई विधानसभा क्षेत्र एवं 108 रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की बूथ कमिटी की सूची प्रदेश अध्यक्ष को सौपी जा चुकी हैl
प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शेष विधानसभा क्षेत्र गोरेया कोठी, दरौली, दारौदा, एवं सिवान सदर मे बनाई गईं बूथ कमिटी की सूची को 10 जून को प्रदेश कार्यालय मे जमा करने का निर्देश दिया l प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहाँ की 2025 मे फिर से नीतीश - 225 का लक्ष्य को पूरा करना है और माननीय नेता यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व मे एन डी ए की सरकार बनानी है l
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मुख्यालय अनिल कुमार प्रदेश महासचिव सह सिवान जिला संगठन प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल, विधानसभा प्रभारी ललन मांझी, डॉo दिनेश प्रसाद कुशवाहा, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉo मंटू कुमार पटेल, जिला महासचिव दिग्विजय कुमार कुशवाहा, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनाथ महतो, मोo यकूब, लक्षण देव सिंह पटेल मुख्य रूप से उपस्थित थे l
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 20:12:00
Lakhpati Didi Yojana: केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हुई हैं।...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List