दहेज विवाद के बीच लौटी थी बारात, पुलिस मध्यस्थता से हुई दुल्हन की विदाई

दहेज विवाद के बीच लौटी थी बारात, पुलिस मध्यस्थता से हुई दुल्हन की विदाई

मिल्कीपुर अयोध्या। जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया। 24 मई को आई बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष पर ढाई लाख रुपए दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद बारात सुबह बिना किसी को बताए जनवास से चली गई। दुल्हन पक्ष ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दूल्हा पक्ष से संपर्क किया। 26 मई को दूल्हा और उसके परिजन थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने दोनों पक्षों से बात की। दुल्हन भी दूल्हे के साथ जाने को तैयार थी। क्षेत्र के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने दुल्हन की विदाई कराई।
जौनपुर जिले के जगदीशपुर बरहीपुर गांव से आई बारात के दूल्हे ने बताया कि दुल्हन के परिवार वालों ने रस्मों में रुचि नहीं दिखाई। इसलिए वे वापस लौट गए। दुल्हन पक्ष ने इस दौरान केस दर्ज करा दिया। विदाई के समय जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार पाठक, संतोष सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel