एकलव्य आवासीय विद्यालय में शिक्षक पद पर अशोक का चयन

एकलव्य आवासीय विद्यालय में शिक्षक पद पर अशोक का चयन

लालगंज (रायबरेली)।
 
क्षेत्र के ऐहार गांव निवासी प्रख्यात चिकित्सक डॉ. आरएस यादव के बेटे अशोक कुमार यादव का एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में चयन हो गया। उनके चयनित होने पर परिवारीजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। उन्हें छत्तीसगढ़ प्रांत के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में नियुक्ति दी गई है।
 
अशोक ने बताया कि उनका चयन भारत की जनजाति कार्य मंत्रालय के अधीन संस्था राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर हुआ।
 
उनके शिक्षक बनने पर सपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, अधिवक्ता दिनेश यादव, अधिवक्ता रणजीत यादव, सपा प्रदेश महासचिव पवन पटेल,दलपति यादव, स्वदेश यादव, पूर्व प्रधान राम मोहन यादव, प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी, विनोद यादव, दिनेश यादव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव,उदल पाल , रामबाबू,सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel