दो साल के लिए बंद होगा शहर की धड़कन कहे जाने वाला सिविल लाइंस बस स्टेशन।
महाकुंभ के दौरान नेहरू पार्क मैदान में अस्थायी बस स्टेशन बनाया गया था। वहां जगह भी काफी है, लेकिन वह सेना की जमीन है।
On
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज। सिविल लाइंस बस अड्डा पुनर्निर्माण के लिए दो वर्ष के लिए बंद होगा। माह भर के भीतर बस अड्डा बंद हो जाएगा। इस दौरान शहर में बसें कहां से चलेंगी, उसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ओमेक्स कंपनी नए सिरे से बस स्टेशन का निर्माण करेगी। यह काम तभी शुरू होगा, जब यहां से संचालित बसें किसी और स्थान पर शिफ्ट की जाएं। शासन से भी यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक को कहा गया है कि वह सिविल लाइंस बस स्टेशन कहां शिफ्ट हो सकता है, उसके लिए उपयुक्त स्थान का चयन जिला प्रशासन के माध्यम से करवाकर भेजें।
सिविल लाइंस बस स्टेशन से वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, लखनऊ, अयोध्या, बरेली, हल्द्वानी, बस्ती, आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी और दिल्ली रूट की बसें संचालित होती हैं। शहर के बीच में होने की वजह से लोग आसानी से यहां पहुंच जाते हैं। अब दो वर्ष के लिए स्टेशन के बंद होने संचालित बसों का नया ठिकाना कहां होगा, उसकी तैयारियों में यूपी रोडवेज प्रशासन जुट गया है।
महाकुंभ के दौरान नेहरू पार्क मैदान में अस्थायी बस स्टेशन बनाया गया था। वहां जगह भी काफी है, लेकिन वह सेना की जमीन है। दो वर्ष के लिए सेना अपनी जमीन रोडवेज को देगी या नहीं, यह अभी तय नहीं है। इसी तरह तेलियरगंज स्थित प्रिंटिंग कॉलेज मैदान को भी बेहतर विकल्प माना जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन को ही कॉलेज प्रशासन से बात करनी होगी। वहीं, रोडवेज के अफसर केपी कॉलेज मैदान को ज्यादा मुफीद मान रहे हैं।
एमजी मार्ग में होने की वजह से वहां पहुंचना भी लोगों के लिए काफी आसान है, लेकिन केपी कॉलेज में खेलकूद से जुड़े आयोजन होते रहते हैं। इसके अलावा सीएवी कॉलेज मैदान और परेड मैदान को भी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
15 Dec 2025 22:00:19
Gold Silver Price: सोने–चांदी के दामों में आज 15 दिसंबर 2025, यानी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मामूली गिरावट...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List