महान क्रांतिकारियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन

सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी देश के प्रत्येक जिले में लगनी चाहिए।

Office Desk Lucknow Picture
Published On

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डाक्टर मोहन भागवत के सिंघारपुर स्थित केशव सेवा धाम में आने से पूर्व जिले के महान स्वतंत्रता सेनानियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

गुरुवार शाम 4.30 बजे केशव सेवा धाम परिसर में प्रदर्शनी का उद्घाटन आरएसएस के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले ने किया। प्रदर्शनी में हरिगढ़ जिले के तमाम ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की गौरवगाथा थी जिन्हें देखकर सभी रोमांचित हो उठे।

सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी देश के प्रत्येक जिले में लगनी चाहिए। इससे युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत होगी। प्रदर्शनी में आजादी के समय की ऐसी घटनाओं का वर्णन है जो इतिहास की किताबों में नहीं मिलते। जबकि देश के प्रति उनका त्याग, समर्पण और बलिदान किसी भी तरह से कम नहीं था।

इन महान क्रांतिकारियों के बारे में नई पीढ़ी को जरूर जानना चाहिए। प्रदर्शनी के संयोजक एवं आजादी का अमृत महोत्सव के संयोजक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 1807 में महान क्रांतिकारी उदैया साहब को फांसी हुई थी, जिसका इतिहास में जिक्र तक नहीं है। इसलिए इस प्रदर्शनी से तमाम जानकारियां मिलेंगी।

नवनियुक्त डीआईजी श्रीमती "पूनम" द्वारा  परिक्षेत्र मीरजापुर का पदभार ग्रहण किया गया Read More नवनियुक्त डीआईजी श्रीमती "पूनम" द्वारा  परिक्षेत्र मीरजापुर का पदभार ग्रहण किया गया

सभी को प्रदर्शनी का अवलोकन जरूर करना चाहिए। प्रांत के छात्रावास प्रमुख कालीचरण ने प्रदर्शनी को युवाओं के लिए प्रेरणाप्रद बताया। सभी ने प्रदर्शनी की सराहना की।

नशा उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Read More नशा उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उद्घाटन के समय विभाग प्रचारक गोविंद, सह विभाग संघचालक ललित कुमार, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, महानगर संघचालक अजय सराफ, शिवशंकर, मनवीर सिंह तोमर, प्रमोद, भूपेंद्र शर्मा, राजनरायन सिंह, नवनीत, भूपेंद्र लोधी, विकास शर्मा, मनमोहन सिंह, दिनेश चौधरी एवं योगेन्द्र सिंह मौजूद थे।

एएचए ट्रेनिंग से बदलेगी पश्चिमी चंपारण की तस्वीर Read More एएचए ट्रेनिंग से बदलेगी पश्चिमी चंपारण की तस्वीर

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें