पडरौना : बुढ़िया माता मंदिर में महानवमी पर लगा भक्तों का तांता 

पडरौना : बुढ़िया माता मंदिर में महानवमी पर लगा भक्तों का तांता 

कुशीनगर। नगरपालिका परिषद पडरौना के मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महानवमी के अवसर पर भक्तों का तांता लगा रहा। महानवमी पूजन के बाद हवन आदि कार्यक्रमों के पश्चात प्रसाद कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के मुख्य पुजारी महंत वीरेंद्र जी महाराज ने बताया कि श्री बुढ़िया माता भक्तों की हर मुराद पूरी करती हैं। सैंकड़ों वर्ष पुराने इस मंदिर का इतिहास बताते हुए उन्होंने कहा कि प्राचीन काल मे बंजारों की वनदेवी के रूप में माता की पिंडियों की स्थापना हुई थी जिसका वर्तमान नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने जीर्णोद्धार करवाया। पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि मंदिर परिसर के विकास होने के बाद दूर दराज से आने वाले भक्तों की संख्या में हर वर्ष वृद्धि होती जा रही है। माता के आशीर्वाद से ही मंदिर के पीछे के झरही जलक्षेत्र का विकास छठ घाट के रूप में करवाया गया है। पूरे क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना है इसी क्रम में मंदिर परिक्षेत्र में शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा की स्थापना भी कराई गई है साथ ही 108 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा लगाए जाने की योजना भी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि श्री बुढ़िया माता यहां साक्षात रूप में विराजमान है जिनका चमत्कार इस प्रांगण में महसूस किया जा सकता है। इस दौरान उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा सुशीला देवी प्रियंका जायसवाल मोनिका गुप्ता सावित्री शर्मा सविता गुप्ता नीलम तिवारी एडवोकेट अरविंद कुशवाहा,सुभाष मद्धेशिया चंद्रशेखर मद्धेशिया अभय सिंह, रामु पांडेय रितेश जायसवाल,विनय पाण्डेय सोनू शर्मा, अंशु जायसवाल, संजय सिंह अभय मारोदिया, सुनील चौहान, उषा देवी, सीमा देवी, निशा कुमारी, रोशनी, अर्पिता कुमारी, सुभाष सिंह जयप्रकाश मद्धेशिया, साधु मद्धेशिया, अशोक गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, मनोज सिंह, ब्रजेश शर्मारामु पाण्डेय,धर्मेंद्र मद्धेशिया छोटे गुप्ता अनिल तिवारी, अभ्यानन्द चौबे सतेंद्र यादव आलोक विश्वकर्मा शिव मद्धेशिया प्रमोद मोदनवाल के अलावा हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel