सीओ कार्यालय पर किसानों का प्रदर्शन
किसान पर हुए प्राण घातक हमले में चांदा पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
On
जंतर मंतर दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा
लंभुआ, सुल्तानपुर- दुकान से घर जा रहे किसान पर रास्ते में हुए प्राण घातक हमले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर किसानों ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके अलावा जंतर मंतर दिल्ली में 20 मार्च को होने वाले प्रदर्शन को लेकर किसानों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।
लंभुआ में भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय महासचिव रुपेश शुक्ला तथा प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश पांडे व प्रदेश महासचिव आनंद प्रताप सिंह ने 20 मार्च को जंतर मंतर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषीपाल अंबावता के नेतृत्व में होने वाले धरने प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानो के पहुंचने की अपील की।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि कुछ दिन पूर्व एक किसान चांदा अपनी दुकान बंद करके छप्पर अपने घर जा रहा था। तभी उसपर प्राण घातक हमला हो गया था। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। सीओ अब्दुस सलाम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मौके पर जिला अध्यक्ष बालेंद्र बौद्ध, महामंत्री उमेश तिवारी, राजू गौतम, मजीद खान, रेनू सिंह, आनंद मिश्रा, राम लखन, पिंकी, मुन्नी वर्मा, संगीता निषाद, संदीप मिश्रा, दिलीप तिवारी आदि मौजूद थे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
15 Dec 2025 22:00:19
Gold Silver Price: सोने–चांदी के दामों में आज 15 दिसंबर 2025, यानी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मामूली गिरावट...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List