केवाईसी करने का झांसा देकर, छलपूर्वक अंगूठा निशान लगवाकर बैंक खातों से रुपयों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
ठगी की घटना में शामिल एयरटेल पेमेंट बैंक व फिनो बैंक की फ्रेंचाइजी चलाने वाले दो शातिर फ्रॉड चढ़े पुलिस के हत्थे
On
कब्जे से फ्रेंचाइजी के दो अदद रजिस्टर व थम्ब इंप्रेशन डिवाइस बरामद
दिनांक 25.12.2024 को वादी मुकदमा श्री वंशराज सरोज निवासी सोनईचा द्वारा थाना कोईरौना पर सूचना दिया गया कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति घर पर आए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में केवाईसी करने के नाम पर झांसा देकर थम्ब मशीन पर अंगूठे का निशान लगवा लिए फिर ओटीपी पूछ कर दो बैंक खातों से ₹5,000/- व ₹2,000/- फ्रॉड कर लिए हैं। उक्त सूचना पर तत्समय ही आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0-128/2024 धारा-318(4) बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।
अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पंजीकृत अभियोग के अनावरण व ठगी की घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में आज दिनांक-06.03.2025 को थाना कोईरौना पुलिस टीम द्वारा केवाईसी करने के नाम पर छलपूर्वक थम्ब मशीन पर अंगूठा निशान लगवा कर बैंक खातों से रुपयों की ठगी करने वाले दो अभियुक्तों- आशीष कुमार दुबे पुत्र दिनेश कुमार दुबे निवासी बलापुर, रोही थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र करीब 35 वर्ष व विपिन पाण्डेय पुत्र स्व0 मनोज कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम सारीपुर उमरपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा के अभियुक्तों के कब्जे से फ्रेंचाइजी के दो अदद रजिस्टर व थम्ब इंप्रेशन डिवाइस बरामद किया गया है।
गिरफ्तारशुदा दोनों अभियुक्त एयरटेल पेमेंट बैंक व फीनो बैंक फ्रेंचाइजी के अभिकर्ता हैं। उक्त गिरफ्तारी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 316(5) बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच की जा रही है
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:29:19
Weather Update: इस साल मानसून का सीज़न देशभर में बेहद शानदार रहा। लगभग सभी राज्यों में जमकर बारिश हुई और...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List