झारखंड बजट पर भाजपा नेता टोनी जैन की प्रतिक्रिया .. कहा किसानों की हुई उपेक्षा
राज्य के किसानों और व्यापारियों के लिए नहीं है फायदेमंद : टोनी जैन
On
हजारीबाग- झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष टोनी जैन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि यह झारखंड के किसानों, व्यापारियों और आम जनता की जरूरतों को पूरा करने में असफल रहा है। टोनी जैन ने कहा कि सरकार ने इस बजट में किसानों के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के किसान पहले से ही कर्ज, महंगाई और खराब बाजार व्यवस्था से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनके लिए कोई राहत देने की योजना नहीं बनाई।
कहा राज्य सरकार बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन हकीकत यह है कि किसान आज भी बिचौलियों और खराब बाजार व्यवस्था के कारण भारी नुकसान उठा रहे हैं। टोनी जैन ने कहा कि राज्य के छोटे और मध्यम व्यापारियों को भी इस बजट से कोई फायदा नहीं होने वाला है। झारखंड में व्यापार करना आसान नहीं रह गया है। सरकार को व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए था, लेकिन इस बजट में उनके लिए कोई ठोस नीति नहीं है। भाजपा नेता ने बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने रोजगार बढ़ाने और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
उन्होंने कहा कि झारखंड में पहले से ही बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, लेकिन बजट में इससे निपटने के लिए कोई विशेष योजना नहीं दी गई। कहा कि अगर सरकार इसी तरह काम करती रही, तो आने वाले समय में झारखंड की अर्थव्यवस्था और कमजोर हो जाएगी। सरकार को जमीनी हकीकत को समझना चाहिए और बजट में आम जनता की भलाई को प्राथमिकता देनी चाहिए।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
18 Dec 2025
18 Dec 2025
18 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
18 Dec 2025 21:55:11
Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। शुक्रवार,...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List